बलिया में एक घंटे में दो मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, तीन फरार
News Image

बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात करीब 1:30 बजे जगरन्नाथ चौधरी तिराहे से ददरी मेला जाने वाले मार्ग पर बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को आत्मरक्षा में गोली मार दी। गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। घायल बदमाश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम रवि प्रकाश पांडेय उर्फ रोहित पांडेय बताया। फरार आरोपियों की पहचान आशुतोष यादव और आशु यादव के रूप में हुई है। रवि पांडेय के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।

मुठभेड़ की दूसरी घटना कोतवाली पुलिस ने माल्देपुर मोड़ तिराहे के पास रात करीब 2 बजे की। यहां भी पुलिस ने बदमाशों पर आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो एक बदमाश के बाएं पैर में जा लगी। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घायल बदमाश ने अपना नाम मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह उर्फ रुद्रा सिंह बताया। दूसरा आरोपी रोहित वर्मा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

पहली घटना 19 मई 2025 को हुई थी, जिसमें रवि प्रकाश पांडेय और उसके साथियों ने शिवजी गुप्ता को जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया था। दूसरी घटना 21 मई 2025 को शहीद चौक के पास हुई, जिसमें बदमाशों ने व्यापारी नेता अरुण गुप्ता को गोली मारकर घायल कर दिया था। दोनों ही मामलों में कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

घायल आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, चार कारतूस, एक बाइक और 10,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जगन्नाथ तिराहा और माल्देपुर तिराहे के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे दो बदमाश घायल हो गए।

दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों घायल आरोपी शिवजी गुप्ता और अरुण गुप्ता गोलीकांड के आरोपी हैं। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस और दो बाइक बरामद की गई हैं। इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एलन मस्क ने तोड़ा नाता, ट्रंप को कहा थैंक्स !

Story 1

राज ठाकरे को मिली नरकातला स्वर्ग , राउत बोले - छुपाने के लिए कुछ नहीं

Story 1

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा पाकिस्तान, कराची एयरपोर्ट के वॉशरूम में भी सूखा

Story 1

बेसिक शिक्षा मंत्री की हिंदी पढ़ने में लड़खड़ाई ज़ुबान, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

PoK: खुद-ब-खुद भारत में शामिल हो जाएगा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पाक को कड़ा संदेश

Story 1

एलिमिनेटर से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, दो स्टार खिलाड़ी चोटिल!

Story 1

आतंकी हाफिज सईद के बेटे की डींगें, पाकिस्तान की खुली पोल

Story 1

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी भारत की बेटियां!

Story 1

ओवैसी का पाकिस्तान पर करारा वार, रिजिजू ने वीडियो शेयर कर की तारीफ

Story 1

बारिश में छाते के लिए युवक की अतरंगी हरकत, देखकर कहेंगे - बुद्धि कहां गई?