लंदन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है। उन्होंने मुहाजिर समुदाय के साथ हो रहे कथित अत्याचारों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की मांग की है।
अल्ताफ हुसैन का कहना है कि भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान में बसने वाले उर्दू भाषी शरणार्थियों (मुहाजिरों) को दशकों से सुनियोजित तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि यह अत्याचार पाकिस्तान की राज्य प्रायोजित नीति का हिस्सा है, और वहां की सैन्य सत्ता ने मुहाजिरों को कभी भी पूरी तरह से नागरिक का दर्जा नहीं दिया।
अल्ताफ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बलूच लोगों के समर्थन का उदाहरण देते हुए कहा कि यह एक साहसी कदम था। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी इसी तरह मुहाजिरों के मुद्दे को भी गंभीरता से लेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करेंगे।
एमक्यूएम प्रमुख ने दावा किया कि पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाइयों में अब तक 25,000 से अधिक मुहाजिर मारे जा चुके हैं और हजारों लोग गायब हैं। उनकी पार्टी वर्षों से इस अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन उन्हें लगातार दमन का सामना करना पड़ रहा है।
हुसैन ने आरोप लगाया कि अमेरिका के ह्यूस्टन में पाकिस्तानी कॉन्सुल जनरल ने एक वीडियो प्रदर्शित किया, जिसमें उन्हें और उनकी पार्टी को भारत का एजेंट दिखाने की कोशिश की गई। यह मुहाजिरों की आवाज़ को दबाने और उनकी मांगों को गलत ढंग से पेश करने की एक साजिश है।
अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि वे इस मामले को संयुक्त राष्ट्र और अन्य मानवाधिकार मंचों पर उठाएं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी मुहाजिरों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।
میں نے اپنے لائیوخطاب میں بھارتی وزیراعظم کو مخاطب کیوں کیا؟
— Altaf Hussain (@AltafHussain_90) May 27, 2025
۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔۔
27،مئی 2025ء
میں نے گزشتہ روزمورخہ26،مئی 2025ء کوبھارتی وزیراعظم نریندر مودی کوکوئی خط نہیں لکھاتھا بلکہ اپنے لائیو خطاب میں نریندر مودی صاحب کو مخاطب کیاتھاجسے نریندرمودی صاحب کےنام میراخط… pic.twitter.com/yEx6YnByMx
नशे में धुत्त युवक का देशभक्ति का प्रदर्शन, पुलिस ने दिखाया असली रंग!
कान्स में फुसफुसाहट! जान्हवी कपूर पर भड़के नेटिजन्स, जानिए क्या है खानदानी बीमारी का मामला
राज ठाकरे को मिली नरकातला स्वर्ग , राउत बोले - छुपाने के लिए कुछ नहीं
स्विट्जरलैंड में ग्लेशियर का कहर: बर्फ में बहा गांव, कैमरे में कैद प्रलय!
तेरी बीवी तो बहुत खूबसूरत है और तू... तानों से तंग आकर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी
मैदान पर बवाल! बांग्लादेशी और अफ्रीकी खिलाड़ी भिड़े, खींचा हेलमेट
वीडियो वायरल: क्या पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने अभिनेत्री को घूरा? लोगों ने उठाए सवाल!
जाकर अपने बाप को बुला! चलती बस में ड्राइवर ने मासूम से करवाया टॉयलेट साफ, वीडियो से मचा हड़कंप
पंजाब किंग्स की शर्मनाक हार: प्लेऑफ में सबसे कम बॉल खेलकर बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
शशि थरूर ने मुस्लिम नेता की तारीफ में क्यों कहे ऐसे बोल, जो हर तरफ हो रहे हैं चर्चित?