आजकल लोग मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखते हैं। इनमें से कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए।
वायरल वीडियो में एक छोटा सा तालाब दिखाई देता है। एक शख्स मछलियां पकड़ने के लिए बड़ा जाल लेकर वहां पहुंचता है। वह जाल को पानी में फेंकता है, लेकिन उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह खुद भी पानी में गिर जाता है!
कुछ देर बाद दिखता है कि जाल में मछली तो नहीं फंसी, लेकिन वह खुद ही फंस गया है। फिर कुछ लोग उसे बाहर निकालते हैं। यही मजेदार घटना इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, जाल में मछली फंसी ही नहीं, बेचारा खुद ही फंस गया।
वीडियो को काफी लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कमेंट किया, अभी मछली पकड़ना सीख रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, बड़ा गलत हुआ इसके साथ। तीसरे यूजर ने लिखा, जे तो गजब ही हो गयो। एक अन्य यूजर ने लिखा, मछला फंस गया!
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।
जाल में मछली तो फंसी ही नहीं बेचारा खुद ही फस गया 😂 pic.twitter.com/Tzqenuaw04
— Reetesh Pal (@PalsSkit) May 26, 2025
राजस्थान महिला कांग्रेस की नई टीम घोषित: संगठन में नई ऊर्जा का संचार
ऑनलाइन मीटिंग में बिस्किट खाना महिला को पड़ा भारी, बॉस ने दिया ऐसा रिएक्शन!
मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद: 8 भाजपा विधायकों समेत 10 ने राज्यपाल से किया दावा पेश
पीएम मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा: MSP में भारी वृद्धि और ब्याज में छूट का ऐलान!
कानपुर में ऑटो चालक का जानलेवा स्टंट, रात में खाली सड़क बनी अड्डा!
ओवैसी की देशभक्ति के फैन हुए शिवसेना नेता निरुपम!
मैदान पर भिड़े साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाड़ी, हुई हाथापाई!
इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, पुराने कोच की वापसी!
फल खरीदते पति की दुविधा: पत्नी ने हर पसंद को नकारा, वीडियो वायरल
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, बीसीसीआई ने किया नए कोच का ऐलान