गोंडा: भाजपा जिलाध्यक्ष का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
News Image

मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीजेपी नेता के अश्लील वीडियो के बाद, उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक और भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में, एक नेता एक भवन की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कुर्ता पैजामा और गले में भगवा गमछा डाले हुए है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के भाजपा कार्यालय का है, और इसमें दिख रहा शख्स भाजपा जिलाध्यक्ष है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आपत्तिजनक वीडियो भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। कैमरे की रिकॉर्डिंग के अनुसार, वीडियो 12 अप्रैल 2025 को शाम नौ बजकर 39 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। वह महिला को गले लगाते दिख रहे हैं।

वीडियो में, महिला पहले सीढ़ियों से दूसरे फ्लोर तक पहुंचती है। यहां कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष भी पहुंच जाते हैं। जैसे ही महिला तीसरे फ्लोर की ओर बढ़ती है, अमर किशोर उसके पीछे जाकर उसका हाथ पकड़ लेते हैं और फिर उसको बाहों में भर लेते हैं। कुछ पल लड़की से बातें करते हैं, फिर सीढ़ियों से लेकर लड़की को ऊपर चले जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि सोशल मीडिया से मिले वीडियो से आपके किए गए आचरण की जानकारी मिली है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शुभमन गिल के बल्ले पर प्रिंस का टैग, फैंस हुए नाराज़, सचिन-कोहली की दिलाई याद

Story 1

अलविदा भारत: विमान हादसे से पहले 2 ब्रिटिश नागरिकों का वीडियो वायरल

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसा: हमने बहुत लोगों को खो दिया , विदेश मंत्रालय का शोक

Story 1

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा: 241 की मौत, टाटा देगा पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़

Story 1

IND vs ENG: पहले टेस्ट में साई सुदर्शन बाहर! प्लेइंग 11 की तस्वीर हुई साफ

Story 1

अहमदाबाद विमान हादसे में जले हुए शव, लड़की की चीख - Oh My God

Story 1

अहमदाबाद में विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई लोगों की मौत

Story 1

विमान हॉस्टल में घुसा, लड़के ने दूसरी मंजिल से कूदकर बचाई जान; चश्मदीदों की आपबीती

Story 1

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार!

Story 1

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना: 100 से अधिक की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी