भारतीय कोस्ट गार्ड का अरब सागर में विशाल ऑपरेशन: दुनिया भर में सराहना!
News Image

लाइबेरिया का कंटेनर जहाज MSC ELSA 3 शनिवार को मुसीबत में फंस गया। विझिंजम बंदरगाह से कोच्चि की ओर बढ़ रहा जहाज कोच्चि तट से लगभग 38 नॉटिकल मील पहले 26 डिग्री तक झुक गया।

जहाज ने तत्काल भारतीय कोस्ट गार्ड से सहायता मांगी। तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुये बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जहाज पर कुल 24 लोग सवार थे। इनमें से 21 को कोस्ट गार्ड ने तुरंत बचा लिया। जहाज के कैप्टन, चीफ इंजीनियर और सेकेंड इंजीनियर शिप पर ही मौजूद रहकर बचाव अभियान में मदद करते रहे। बाद में उन्हें भी सुरक्षित निकाल लिया गया।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोस्ट गार्ड के विमानों ने शिप के पास लाइफराफ्ट्स गिराईं। इससे क्रू को बचाने में मदद मिली। आसपास के जहाजों को भी अलर्ट कर दिया गया और पूरे क्षेत्र की हवाई निगरानी जारी है।

सभी 24 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। कोस्ट गार्ड ने 21 लोगों को बचाया और भारतीय नौसेना के जहाज सुजाता ने 3 लोगों को बचाया। जहाज कोच्चि के पास डूब गया।

जहाज में 640 कंटेनर थे। इनमें से 13 में खतरनाक सामग्री और 12 में कैल्शियम था।

केरल के संवेदनशील समुद्री इकोसिस्टम को देखते हुए, कोस्ट गार्ड ने प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी शुरू कर दी है। तेल रिसाव का पता लगाने वाली आधुनिक तकनीक से लैस विमान समुद्री इलाकों में लगातार हवाई निगरानी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के रिसाव की पुष्टि नहीं हुई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बहन को बचाने बंदर से भिड़ा छोटा भाई, दुम दबाकर भागा जानवर!

Story 1

कुल्लू में कुदरत का कहर: बादल फटने से तबाही, 15 गाड़ियां बहीं, सेब की फसल चौपट

Story 1

ड्राई स्टेट में नशे में धुत इंस्पेक्टर ने मचाया कोहराम, तीन गाड़ियां ठोकीं!

Story 1

पीएम मोदी की नसीहत: बीजेपी नेताओं को वाणी पर संयम रखने की सलाह

Story 1

विराट-अनुष्का: मैच में गाली, बाकी दिन भक्ति ? अयोध्या दौरे पर भड़के हेटर्स!

Story 1

क्या 18 बीजेपी विधायकों की होगी वापसी? कर्नाटक की राजनीति में गर्माहट!

Story 1

दिल्ली में तूफ़ान और बारिश का कहर, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित!

Story 1

दिल्ली-एनसीआर में तबाही: मूसलाधार बारिश से मिंटो ब्रिज पर डूबी कार!

Story 1

अमेरिका: दुनिया को लड़ाकर हथियार बेचने वाला सौदागर?

Story 1

PBKS की हार के बाद प्रीति जिंटा का फूटा गुस्सा, अंपायरिंग पर उठाए सवाल!