मई में सावन! धूल भरी आंधी और भयंकर बारिश से लोग दंग, इन राज्यों में अलर्ट
News Image

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। शनिवार रात कई जगह धूल भरी आंधी चली। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग समूचे उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही।

भारी बरसात की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते रात में वहां से गुजर रहे वाहनों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी-बारिश की वजह से कई जगहों पर होर्डिंग और पेड़ भी उखड़ गए, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।

मौसम विभाग ने तेज आंधी, 60-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। यह तूफान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर की ओर बढ़ रहा था। महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था।

रात करीब 12 बजे से तेज आंधी-बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो पूरी रात जारी रहा। तेज हवाओं के साथ आई बारिश की वजह से सब जगह पानी ही पानी दिखाई दिया।

तेज बरसात की वजह से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है और फिलहाल तेज गर्मी से राहत है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जो कई घंटों तक लौटी नहीं थी।

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है और वहां मानसून की पहली जोरदार बारिश शुरू हो गई है। अब यह धीरे-धीरे दक्षिण भारत के बाकी हिस्सों को कवर करते हुए उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ना शुरू होगा।

अनुमान है कि दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

आज विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक व बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक संभव है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उड़ान भरते ही हादसा! अहमदाबाद में विमान क्रैश, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

Story 1

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: राजस्थान के 5 यात्रियों की दर्दनाक कहानी

Story 1

शुभमन गिल के बल्ले पर प्रिंस का टैग, फैंस हुए नाराज़, सचिन-कोहली की दिलाई याद

Story 1

एयर इंडिया विमान दुर्घटना: अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद हादसा, 242 यात्री सवार

Story 1

कप्तान गिल के बल्ले पर प्रिंस देख भड़के फैंस, सचिन-विराट से की तुलना

Story 1

गुजरात के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Story 1

अहमदाबाद में विमान हादसा: MLA दर्शना वाघेला ने बताया, ऑफिस में थी, जोरदार धमाका हुआ!

Story 1

2 मिनट 12 सेकंड का टीजर मचा रहा है धमाल! हॉलीवुड-बॉलीवुड भी पीछे छूटे

Story 1

एअर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त, टाटा ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट!

Story 1

सिगरेट पीते हुए फ्यूल टैंकर खोलने की कोशिश, ज़ोरदार धमाके में हवा में उड़ा शख्स!