लड़ाई-झगड़ा कब, कहां और किसके साथ हो जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। आपने कई बार लड़ाई देखी होगी, सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज़ देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी को नाले के अंदर लड़ते हुए देखा है?
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग नाले के अंदर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं।
वायरल वीडियो में दो लोग नाले में घुसकर एक-दूसरे को बुरी तरह पीट रहे हैं। लड़ते-लड़ते दोनों के शरीर पूरी तरह से कीचड़ से लथपथ हो गए हैं।
वीडियो में लगभग 15 सेकंड के बाद एक तीसरा शख्स नाले में घुसता है। उसके हाथ में झाड़ू जैसा कुछ है। वह दोनों को लड़ते देख उसी झाड़ू से उनकी पिटाई करने लगता है।
पिटाई के बाद दोनों नाले से बाहर निकल आते हैं। तीसरा शख्स सड़क पर आकर दोनों को डंडे से पीटता है। वीडियो यहीं समाप्त हो जाता है।
इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है - नाले में दो लड़कों के बीच संघर्ष।
इस वीडियो को अब तक 93 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। लोग वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, क्या मनोरंजन है। दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है, मामला काफी गंभीर है। एक अन्य यूजर ने सवाल किया, लड़ाई खत्म होने के बाद ये घर कैसे जाएंगे? एक यूजर ने लिखा, ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है।
Naala-Kalesh b/w Two Bois
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 24, 2024
pic.twitter.com/z03a9zXglk
चंद्रबाबू नायडू ने क्यों कहा, सही समय पर सही नेता ?
दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा! सरकार ने अस्पतालों को किया अलर्ट
बुमराह नहीं खेल पाएंगे सभी 5 टेस्ट, BCCI को दिया झटका!
तिरुपति मंदिर परिसर में नमाज: आस्था से खिलवाड़ या साजिश? कार्रवाई शुरू!
आरसीबी की करारी हार, अंक तालिका में फिसली तीसरे स्थान पर!
तैयार! देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन, देखिए शानदार तस्वीरें
अभिनेता मुकुल देव का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश में IMD का येलो अलर्ट! किन जिलों में होगी भयंकर बारिश?
आरसीबी की हार: क्या मयंक अग्रवाल साबित हुए गलत रिप्लेसमेंट?
कौशांबी: अस्पताल संचालक ने नर्स को सरेआम पीटा, CCTV में कैद हुई क्रूरता!