तिरुवनंतपुरम: भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार मानसून अपने तय समय से 8 दिन पहले ही केरल के तट पर पहुंच गया है। यह एंट्री पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ती है।
आमतौर पर मानसून जून के पहले हफ्ते में आता है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, यानी शनिवार, 24 मई को केरल में प्रवेश कर चुका है। यहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस हिसाब से मानसून अपनी सामान्य तिथि से 8 दिन पहले आया है।
इससे पहले, 2009 में केरल में मानसून सामान्य तिथि से 9 दिन पहले आया था। उससे पहले यह साल 2001 में हुआ था। अब 16 साल बाद मानसून समय से पहले आया है।
मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जो दीर्घावधि औसत से 109 फीसदी अधिक होगी। अगर यह भविष्यवाणी सटीक साबित होती है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
आईएमडी ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और राजस्थान के लिए आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल में ओले गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
मौसम विभाग ने केरल के तटीय और अंदरूनी इलाकों में तेज तूफान की चेतावनी दी है। मछुआरों समेत आम लोगों को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर 23 से 27 मई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Southwest Monsoon has set in over Kerala, today the 24 th May 2025:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 24, 2025
Southwest Monsoon has set in over Kerala today, the 24th May, 2025, against the normal date of 1st June. Thus, southwest monsoon has set in over Kerala 8 days before the normal date. This is the earliest date… pic.twitter.com/n9TcdkG3Ym
दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा! सरकार ने अस्पतालों को किया अलर्ट
तेंदुए की पूंछ के ज़ोर से मगरमच्छ हुआ बेबस, कैमरे में कैद हुई रोमांचक जंग
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा दावा: पूर्वोत्तर में रोजगार क्रांति!
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान: मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार मांगी माफी
कुंड में नहाते शख्स पर जानलेवा हमला, हाथ पर लिपटा खतरनाक सांप!
घुसपैठियों की खैर नहीं: मोदी सरकार का ऑपरेशन पुश-बैक , बांग्लादेश में हड़कंप!
अपनी रक्षा का अधिकार: आतंक के खिलाफ जर्मनी का भारत को समर्थन, पाकिस्तान परेशान
पाकिस्तान से लौटा BSF जवान, पत्नी के छलके आंसू, पिता ने लगाया गले
ई-रिक्शा में छेड़छाड़: युवती कूदी, 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचर बनाने वाला कहने वालों की खुलनी चाहिए आंखें: आज़मी का बीजेपी पर निशाना