मानसून का धमाका: 8 दिन पहले केरल में दस्तक, 16 साल का रिकॉर्ड टूटा!
News Image

भारत में मानसून का आगमन हो चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 24 मई 2025 को केरल पहुंच गया है।

मानसून की सामान्य तिथि 1 जून होती है, लेकिन इस बार यह 8 दिन पहले ही आ गया है। इससे केरल के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।

यह घटनाक्रम 16 साल बाद देखा गया है। इससे पहले, 2009 में 23 मई को मानसून ने दस्तक दी थी।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है।

आईएमडी ने 23 से 27 मई तक केरल के कई जिलों में अलग-अलग तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते पूरे राज्य में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग ने मानसून के जल्दी आने के बाद पिछले 16 साल के आंकड़े भी जारी किए हैं।

वर्ष 2009 से लेकर अब तक, 2009 में मानसून 23 मई को आया था। 2010 में 31 मई, 2011 में 29 मई, 2012 में 5 जून, 2013 में 1 जून, 2014 में 6 जून, 2015 में 5 जून, 2016 में 8 जून, 2017 में 30 मई, 2018 में 19 मई, 2019 में 8 जून, 2020 में 1 जून, 2021 में 3 जून, 2022 में 29 मई, 2023 में 8 जून और 2024 में 30 मई को मानसून की शुरुआत हुई थी।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिण अरब सागर के शेष भागों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ भागों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, माहे, कर्नाटक के कुछ भागों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष भागों में आगे बढ़ गया है।

इसके साथ ही, तमिलनाडु के कई भाग, दक्षिण-पश्चिम और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के शेष भाग, पश्चिम-मध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग और मिजोरम के कुछ भाग में भी मानसून आगे बढ़ा है।

अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, सम्पूर्ण गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, कर्नाटक के कुछ और भागों, तमिलनाडु के शेष भागों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और भागों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राजस्थान: तेल चोरी के शक में नौकर को JCB से लटकाकर तालिबानी सजा, क्रूरता देख भड़के लोग

Story 1

मैथ्यू फोर्ड का तूफानी अर्धशतक, वनडे में रचा इतिहास!

Story 1

20,000 भारतीयों की मौत: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब किया

Story 1

नीरज चोपड़ा को फिर मिली निराशा, जूलियन वेबर ने एक बार फिर छीना नंबर-1 का ताज

Story 1

अभिषेक शर्मा ने लगाया छक्का और लग गया 5 लाख का चूना, इस पहल की वजह से करना होगा दान

Story 1

अपनी रक्षा का अधिकार: आतंक के खिलाफ जर्मनी का भारत को समर्थन, पाकिस्तान परेशान

Story 1

अभिनेता मुकुल देव का निधन, मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Story 1

गुलाम नबी आजाद का पाकिस्तान पर हमला, कहा- जम्मू-कश्मीर तो हर हफ्ते झेलता है

Story 1

जय श्री राम लिखने पर कट्टरपंथियों का आतंक, जीना हुआ मुहाल

Story 1

भारतीय झोला अमेरिका में हजारों का! लोगों ने कहा - यह तो स्वैग आइडिया है!