मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के प्लेऑफ में शानदार एंट्री कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स को 21 मई को 59 रनों से हराकर हार्दिक पांड्या की टीम ने टॉप-4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इसके साथ ही टीम एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी जीतने की मजबूत दावेदार बन गई है।
पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजरें अब अपने छठे खिताब को जीतने पर टिकी हैं। दिल्ली पर जीत के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी का एक इशारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को खुशी से भर दिया है।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीजन के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से करारी शिकस्त दी और प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स भी प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं।
टीम की मालकिन नीता अंबानी ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद छठी ट्रॉफी लोडिंग... का इशारा करके फैंस का उत्साह बढ़ाया।
मुंबई इंडियंस ने जैसे ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की, कैमरा नीता अंबानी की ओर गया, तो उन्होंने खुशी से अपने हाथ की छह उंगलियां दिखाईं। यह इशारा साफ तौर पर मुंबई इंडियंस के छठे आईपीएल खिताब जीतने के लक्ष्य की ओर संकेत कर रहा था।
नीता अंबानी का यह जेस्चर टीम और फैंस, दोनों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। यह दर्शाता है कि टीम का लक्ष्य सिर्फ प्लेऑफ तक पहुंचना नहीं, बल्कि ट्रॉफी जीतना है। फैंस भी इस इशारे को देखकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर छठी ट्रॉफी लोडिंग... जैसे कैप्शन के साथ इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
वर्तमान में, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों के पास पांच-पांच आईपीएल खिताब हैं। यदि मुंबई इंडियंस इस सीजन में ट्रॉफी जीत जाती है, तो वे आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बनकर इतिहास रच देगी।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की शुरुआत खराब की थी, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए उसने लगातार 6 मैच जीते और टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।
Nita Ambani signalling, we are coming for the 6th Trophy!
— Dinda Academy (@academy_dinda) May 21, 2025
No need for other teams to play in the Tournament anymore... pic.twitter.com/UtgGPB1p7d
जो हथियारों पर घमंड करते थे, आज मलबे में दबे हैं: पीएम मोदी ने किया ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र
मध्यप्रदेश में सांप घोटाला : 47 लोगों को 279 बार मार कर 11 करोड़ लूटे!
राजस्थान में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट! किन जिलों पर पड़ेगा असर?
चलती ट्रेन में महिला पर हमला: वीडियो वायरल, कड़ी कार्रवाई की मांग
CPEC में अफगानिस्तान की एंट्री: भारत के लिए क्यों है खतरे की घंटी?
अंतरिक्ष में भारत की बड़ी छलांग: इसरो का अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान-4 की तैयारी
नोएडा में बारिश से खुले बिल्डरों के पोल, बह गए फ्लैट, वायरल वीडियो!
राशिद खान बने तबला , एक ओवर में लुटाए 25 रन, फैंस ने लिए मजे!
अमेरिका: इसराइली दूतावास के कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या - संदिग्ध कौन?
आतंकवादियों को सौंपो, खून और पानी साथ नहीं! पाक को भारत की दो टूक