दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल 2025 के मैच के बाद विवाद गहरा गया है। मुंबई इंडियंस ने यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह तो पक्की कर ली, लेकिन अंपायरिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विवाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 5वें ओवर में हुआ। विल जैक्स की गेंद पर अभिषेक पोरेल के आउट होने के बाद विप्रज निगम क्रीज पर आए। उन्होंने आते ही फ्री हिट पर छक्का जड़ा।
अगली गेंद को उन्होंने मिड-ऑफ पर मारा। अंपायर ने इसे चौका करार दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो गईं, जिनमें दावा किया गया कि गेंद सीमा रेखा के बाहर गिरी थी, यानी यह छक्का था।
सोशल मीडिया पर फैंस ने अंपायर पर पक्षपात करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक यूजर ने उस गेंद का स्लो मोशन वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि गेंद सीमा रेखा से पहले गिरी थी। इसी कारण अंपायर ने चौका करार दिया।
विप्रज निगम ने उस ओवर में 15 रन बनाए और कुल 16 रन बने। हालांकि, इसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और पूरी टीम 121 रन पर ही सिमट गई।
मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है। पिछले कुछ सालों से टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 2022 और 2024 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इस सीजन में भी शुरुआती पांच में से चार मैच हारने के बाद टीम ने वापसी की और लगातार छह मैच जीतकर प्लेऑफ में प्रवेश किया। गुजरात के खिलाफ हार के बाद मुंबई ने दिल्ली को 59 रनों से हराया।
Mumbai jeete nhi ki umpires ka rr shuru 🤡🤡 https://t.co/tR54CYuEQO pic.twitter.com/YraW4fTJ6k
— Cricket freak (@Cricket_freak45) May 21, 2025
ITC का धमाका! 785% डिविडेंड - हर शेयर पर इतना मिलेगा पैसा!
मुफ्त मिलने वाला सब्जी थैला विदेश में 4000 रुपये में बिका, भारतीयों ने लिए मज़े!
इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम घोषित, 11 गेंदबाजों को मिला मौका
CSK के आयुष म्हात्रे बने अंडर-19 टीम के कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिली अहम जिम्मेदारी
18 साल से सीखते ही रहे, जीतोगे कब? दिल्ली की हार पर हरभजन का करारा वार
IPL 2025: हार के साथ जुर्माना, गेंदबाज मुकेश कुमार पर आचार संहिता का उल्लंघन!
मेलोनी का भारत को धोखा? इटली ने चुपके से पाकिस्तान से की डील, मचा हड़कंप!
रोहित शर्मा ने छोड़ा आसान कैच, मैदान से बाहर जाने की क्या थी वजह?
दुकान में चोरी: युवती की जींस जबरदस्ती उतारी, अंदर का सच देख उड़ गए होश!
युवक का प्रैंक प्लान हुआ चौपट, कीपैड फ़ोन ने बिगाड़ा खेल!