दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। भयंकर तूफान और तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं।
नोएडा के सेक्टर 45 में निर्माणाधीन एक दीवार गिर गई।
दिल्ली के यमुना विहार, भजनपुरा, और गोकलपुरी समेत कई इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा के कुछ जिलों में भी तेज बारिश हुई है।
बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम लग गया है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है।
दिल्ली के मूर्ति मार्ग समेत कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली के खंभे गिर गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। 23-24 मई को तेज गरज-बिजली और आंधी के साथ भारी बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं।
*#WATCH | Delhi-NCR experiences weather change. Visuals from Noida Sector 10 in Uttar Pradesh as it experiences dust storm. pic.twitter.com/gsqXxyFGhq
— ANI (@ANI) May 21, 2025
ऐसा लगा अब नहीं बचूंगी : दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में फंसे यात्री, सुनाया आंखों देखा हाल
IPL 2025: बार-बार आकर खेल को खराब... धोनी पर पूर्व दिग्गज का हमला, फैंस को लगेगी मिर्ची
गुजरात के 6 रेलवे स्टेशन बदले, यात्रियों को मिलेगा शानदार अनुभव!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: व्यूअरशिप के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त!
श्रीनगर में इंडिगो विमान की आपातकालीन लैंडिंग, टर्बुलेंस से टूटा अगला हिस्सा, यात्रियों में मची चीख-पुकार
मानव शर्मा आत्महत्या मामला: मानव और निकिता का नया वीडियो सामने, हाथों में दिखा ये सामान!
अकेले अडानी पाकिस्तान पर भारी, बाजार पूंजीकरण 3 गुना ज्यादा; सोलर-पोर्ट के सामने तो हैं भीगी बिल्ली!
ढह गई दिल्ली, मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में! कौन मारेगा टॉप-2 की बाजी?
मराठी सीख, नहीं तो दुकान बंद : मुंबई में भाषाई गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक मोर्चे की जरूरत: राघव चड्ढा