उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिन शिक्षकों ने निर्धारित समयसीमा तक अपनी शैक्षिक योग्यता पूरी नहीं की है, उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।
सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे इस फैसले के अनुसार कार्यवाही शुरू करें।
यह फैसला उन शिक्षकों पर लागू होगा जिनकी शैक्षणिक अहर्ता आवेदन की अंतिम तिथि, 22 दिसंबर 2018 तक पूरी नहीं थी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने भर्ती से जुड़े दोषी चयन अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची भी मांगी है। चयन समिति के सभी सदस्यों के नामों की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
69000 शिक्षक भर्ती की अधिसूचना 1 दिसंबर 2018 को जारी हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 तय की गई थी।
विभाग का कहना है कि जो अभ्यर्थी 22 दिसंबर 2018 तक शैक्षिक योग्यता प्राप्त नहीं कर सके थे, वे नियमों के अनुसार इस भर्ती के पात्र नहीं माने जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के इस निर्णय से हजारों शिक्षकों की नौकरी पर संकट गहराता दिख रहा है।
विभाग ने पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन पर जोर देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी कर संबंधित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ | UP में खत्म होगी 69000 सहायक शिक्षकों की सेवा, बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 20, 2025
उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में उन शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी जिनकी शैक्षणिक अहर्ता आवेदन की अंतिम तिथि (22 दिसंबर 2018) तक पूरी नहीं थी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने… pic.twitter.com/vLnWB9wXLE
30 लाख का खिलाड़ी, 9 लाख से ज़्यादा का जुर्माना! दिग्वेश राठी का महंगा सेलिब्रेशन
अभिषेक शर्मा से भिड़ने पर दिग्वेश राठी को BCCI का अभूतपूर्व दंड!
CISF सब-इंस्पेक्टर गीता सामोता ने फतह किया माउंट एवरेस्ट!
केदारनाथ में सरेआम अश्लीलता: कपल का लिपलॉक वीडियो वायरल, श्रद्धालुओं में आक्रोश
बिहार: अस्पताल में मरीज की उंगलियां चबा गए चूहे, तेजस्वी ने नीतीश से पूछा - 2005 के पहले ई सब था जी?
जिनेवा में पीएम मोदी का आह्वान: एक विश्व, एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण
बिहार में भारी बारिश का खतरा: इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी!
प्लेऑफ की दौड़ में मुंबई इंडियंस ने झोंकी ताकत, धाकड़ विदेशी बल्लेबाज को किया शामिल!
कप्तानी की दौड़ से जसप्रीत बाहर, अब यह फेल हो रहा खिलाड़ी गिल को दे रहा है टक्कर!
राणा नायडू का तूफान फिर मचाएगा धमाल: सीजन 2 की रिलीज डेट घोषित!