इसरो का 101वां मिशन विफल, तीसरा चरण पार नहीं कर पाया PSLV रॉकेट
News Image

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से आज सुबह 5:59 बजे इसरो (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से पीएसएलवी-सी61 (PSLV-C61) रॉकेट लॉन्च किया, लेकिन यह मिशन सफल नहीं हो पाया।

इसरो के चीफ वी. नारायणन ने बताया कि PSLV रॉकेट तीसरा चरण पार करने में विफल रहा।

यह सैटेलाइट EOS-04 जैसा ही था और इसका मुख्य उद्देश्य धरती की तस्वीरें और जानकारी भेजना था, जिससे विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक डेटा प्राप्त किया जा सके। इसकी मदद से सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने की योजना थी।

यह रॉकेट EOS-09 को सूर्य समकालिक कक्षा (Sun Synchronous Polar Orbit - SSPO) में ले जाने वाला था। सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस ईओएस-09 मौसम की सभी परिस्थितियों में किसी भी समय पृथ्वी की सतह की हाई रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होता।

EOS-09 सैटेलाइट को देश की रिपोर्ट सेंसिंग क्षमताओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। इसे एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन, घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया था, ताकि दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखी जा सके।

इसका वजन लगभग 1,710 किलोग्राम था, जिसकी मदद से देश को आपदा प्रबंधन और पर्यावरण निगरानी जैसे क्षेत्रों में सटीक जानकारी प्राप्त होती।

ISRO द्वारा EOS-09 (अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट-09) लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय वैज्ञानिक डॉ. डब्ल्यू. सेल्वमूर्ति ने कहा था कि यह सैटेलाइट बहुत खास है क्योंकि यह उन कई सैटेलाइट्स का हिस्सा है जो धरती पर नजर रखते हैं और यह पता लगाते हैं कि क्या बदलाव हो रहे हैं। यह सैटेलाइट खेती, जंगल, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा जैसे कामों में मदद करेगा। यहां तक कि यह देश की सीमाओं पर नजर रखने के लिए भी बहुत जरूरी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तकनीकी खराबी से EOS-09 सैटेलाइट लॉन्चिंग असफल, ISRO ने बताई वजह

Story 1

पीएसएलवी-सी61 मिशन विफल: तीसरे चरण में दबाव की समस्या!

Story 1

क्या विराट कोहली को मिलना चाहिए भारत रत्न? दिग्गज क्रिकेटर की मांग से छिड़ी बहस!

Story 1

गाजा को खत्म करने का इजराइली प्लान: हमास की दुनिया से हस्तक्षेप की गुहार

Story 1

कभी नहीं देखा होगा ऐसा! सांपों के मुंह जैसे चट्टान और... वीडियो देख हैरान लोग

Story 1

विराट कोहली को सफेद कबूतरों की सलामी: चिन्नास्वामी स्टेडियम में अद्भुत नज़ारा

Story 1

बाबर आजम का तूफ़ान: वॉर्नर-विंस भी पड़े फीके, जड़े दोगुने छक्के!

Story 1

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामला: पाकिस्तान से कोई गलत कनेक्शन नहीं : पिता का दावा, बेटी निर्दोष

Story 1

विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड जॉब: इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़

Story 1

बांग्लादेश को भारत का झटका: कई वस्तुओं के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध!