अंतरिक्ष से अब मिलेगी सटीक तस्वीरें, ISRO ने लॉन्च की 101वीं सैटेलाइट
News Image

श्रीहरिकोटा: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ISRO ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के फर्स्ट लॉन्च पैड (FLP) से पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल (PSLV-C61) के ज़रिए अपना 101वां सैटेलाइट EOS-09 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।

यह सैटेलाइट हर मौसम में और दिन-रात पृथ्वी की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम है।

रॉकेट EOS-09 को सूर्य समकालिक कक्षा में ले गया है। EOS-09 सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस है और यह मौसम की सभी परिस्थितियों में किसी भी समय पृथ्वी की सतह की उच्च-रिजॉल्यूशन वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होगा।

EOS-09 सैटेलाइट को देश की रिमोट सेंसिंग क्षमताओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है।

EOS-09 को खास तौर पर एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन, घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह सैटेलाइट विभिन्न ऑपरेशनल कार्यों- जैसे कि कृषि, वन विभाग, जल संसाधन और शहरी नियोजन में संलग्न रहने वाले समुदायों को उच्च गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान करेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तानी कहने पर लंदन में सिखों पर हमला, पुलिस तमाशा देखती रही!

Story 1

भारत को वर्ल्ड कप, अब USA को दिलाई सबसे बड़ी जीत, सहवाग का रिकॉर्ड बराबर कर अमेरिका में चमके इंडियंस

Story 1

हैदराबाद में भीषण अग्निकांड: 17 लोगों की दर्दनाक मौत, बच्चों समेत कई झुलसे

Story 1

दूल्हे से मजाक करना पड़ा भारी, गुगली-वुगली वुश करने पर स्टेज पर ही हुई जमकर पिटाई

Story 1

हैदराबाद अग्निकांड: 17 की मौत, मृतकों में 8 बच्चे शामिल

Story 1

बंदर ने छीना खाना, बच्चा बिलख पड़ा; पिता बनाता रहा वीडियो

Story 1

मैं पाकिस्तान का दूल्हा भाई, वहां कोई हैंडसम नहीं बचा - ओवैसी का तंज

Story 1

न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 घायल

Story 1

पाकिस्तानी गायक के नए गाने पर मचा बवाल, भारतीय सेना के आत्मसमर्पण की उठी मांग!

Story 1

गाजा को खत्म करने का इजराइली प्लान: हमास की दुनिया से हस्तक्षेप की गुहार