इसरो ने रचा इतिहास: दुश्मन की हरकतों पर रखेगा पैनी नज़र, सैटेलाइट लॉन्च!
News Image

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने नए सैटेलाइट को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह सैटेलाइट दुश्मन की पल-पल की गतिविधियों पर नज़र रखने में सक्षम होगा।

पाकिस्तान से घुसपैठ और सीमा पर किसी भी नापाक हरकत पर यह सैटेलाइट रियल टाइम में नज़र रखेगा।

सुबह 6 बजे के करीब इसरो का अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-09 (EOS-09) पीएसएलवी रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। यह पहले से निगरानी कर रहे उपग्रह EOS-04 के जुड़वां भाई की तरह काम करेगा।

इसरो का कहना है कि यह रिमोट सेंसिंग डेटा इकट्ठा करेगा और ऑपरेशनल गतिविधियों में बेहद कारगर रहेगा। यह सैटेलाइट हाईक्वालिटी तस्वीर लेने में सक्षम है।

इसरो का यह इस तरह का 101वां मिशन है, जो आज प्रक्षेपित किया गया है। इससे कृषि और आपदा प्रबंधन क्षेत्र में भी मदद मिलेगी।

यह सैटेलाइट आपातकालीन समय में होने वाली घटनाओं की तुरंत डेटा जुटाने और रियलटाइम जानकारी देगा। इससे ऑपरेशनल तैयारियों के वक्त मदद मिलेगी।

इसरो का यह उपग्रह 1696 किलो का है। PSLV-C61 रॉकेट 17 मिनट में अपनी कक्षा में पहुंच जाएगा। बाद में इसकी कक्षा को स्थिर करने का प्रयास किया जाएगा।

खबरों के मुताबिक, इसरो ने (EOS-09) को खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्र में घुसपैठ और घने जंगल जैसे दुर्गम क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए तैयार किया है।

पहलगाम हमले के मुंहतोड़ जवाब के तौर पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह एक और बड़ा कदम है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसरो के रीसेट और कार्टोसेट जैसे उपग्रहों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। इन उपग्रहों ने 24 घंटे रियल टाइम निगरानी डेटा सेना को उपलब्ध कराया।

रात के वक्त बी हाई रेजोल्यूशन इमेजिंग तस्वीरों से दुश्मन के ठिकानों को खोज निकाला गया।

कहा गया है कि भारत के लिए आसमान से खुफिया जासूसी करते हुए इन सैटेलाइटों ने पड़ोसी देशों के सामरिक ठिकानों की लोकेशन, सैन्य गतिविधियों और ठिकानों की एकदम सही जानकारी दी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चोकली को लंदन भेज दो : RCB-KKR मैच रद्द होने पर क्यों ट्रोल हुए विराट कोहली, आई मीम्स की बाढ़

Story 1

भारत और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, अरुणाचल प्रदेश में 3.8 तीव्रता

Story 1

विशाल मेगा मार्ट सिक्योरिटी गार्ड जॉब: इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़

Story 1

बंदर ने छीना खाना, बच्चा बिलख पड़ा; पिता बनाता रहा वीडियो

Story 1

झारखंड में राशन वितरण होगा आसान, 4G मशीनों से मिलेगा तुरंत राशन!

Story 1

ओवैसी का पाकिस्तान पर तीखा प्रहार: हम तुम्हारे दूल्हा भाई, दिमाग का भूसा साफ होगा!

Story 1

यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, पाकिस्तान के लिए सबक था: ऑपरेशन सिंदूर का एक और वीडियो सामने आया

Story 1

तुलबुल प्रोजेक्ट: उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच छिड़ी बहस, क्या है पूरा मामला?

Story 1

टॉम क्रूज ने अवनीत कौर से हिंदी में क्यों कहा तुम मुझ पर भरोसा करो ?

Story 1

पूरी दुनिया चकित, पाकिस्तान भयभीत: अमित शाह का करारा जवाब, परमाणु धमकी से हम नहीं डरते