ओलंपिक में दो मेडल जीतने के बाद भी नीरज चोपड़ा को एक कसक थी - 90 मीटर की दूरी पार न कर पाना। शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया।
नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर सनसनी मचा दी। यह पहली बार है जब उन्होंने 90 मीटर की दीवार तोड़ी है।
दोहा डायमंड लीग में अपने तीसरे प्रयास में नीरज ने यह थ्रो किया। हालांकि, वे पहले स्थान पर नहीं आ सके।
जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया, जिससे नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे।
पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
पाकिस्तान के कुछ समर्थक नीरज चोपड़ा के 90 मीटर पार न कर पाने का मजाक उड़ा रहे थे। एक साल के भीतर नीरज ने उन सभी को जवाब दे दिया है।
ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को हाल ही में सेना ने सम्मान दिया है। उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला है।
नीरज ने 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में एंट्री ली थी। 2021 में उन्हें सूबेदार और 2024 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया था।
दोहा डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 90.23 मीटर थ्रो कर इतिहास तो रचा, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया।
Neeraj Chopra Makes History with 90.23m Throw!
— Pradipsinh Vaghela (@pradipsinhbjp) May 16, 2025
A proud moment for India 🇮🇳
Lt. Colonel #NeerajChopra crossed the 90m mark for the first time with a huge throw of 90.23 meters at the #DohaDL. It’s his best throw ever and a big step for Indian sports! pic.twitter.com/WKJnFHiKGX
बिहार की राजनीति: विजय सिन्हा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बताया अराजकता का सूचक , कहा चुनावी नौटंकीबाज
मुंबई इंडियंस में तीन धांसू विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री, क्या नीता अंबानी का छठी बार ट्रॉफी जीतना तय?
उपमुख्यमंत्री की फिसली जुबान: क्या सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक है?
दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का स्वर्णिम भाला, 90 मीटर का जादुई आंकड़ा पार!
ये क्या है? वानखेड़े में स्टैंड उद्घाटन के बाद छोटे भाई पर क्यों भड़के रोहित शर्मा!
शहबाज़ शरीफ का दावा: भारत ने किया पाकिस्तान पर हमला, ऑपरेशन सिंदूर का खोला राज़
बिहार में भीषण गर्मी: कई जिलों में बदला स्कूलों का समय!
वानखेड़े में रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड, माता-पिता ने किया अनावरण, भावुक हुए रोहित
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मची खलबली!
रोहित शर्मा के सम्मान में उमड़ी रितिका की आंखें, आकाश अंबानी ने जीता दिल