कांग्रेस नेता उदित राज ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए गए विवादित बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने जो कहा है, वह सच्चाई है और वे स्वयं भी इस दर्द को झेल रहे हैं।
उदित राज ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जाता है, भद्दे कमेंट किए जाते हैं और गालियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सब जाति के आधार पर ही होता है।
उन्होंने साइना नेहवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने वर्ल्ड टूर्नामेंट जीता था, तो लोगों का ध्यान उनकी परफॉर्मेंस पर उतना नहीं गया, जितना उनकी जाति जानने में गया था। गूगल पर लाखों हिट उनकी जाति जानने के लिए किए गए थे।
उदित राज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी जी को मिर्च क्यों लग गई? वे तो सबसे ज्यादा जातिवादी हैं। उत्तर प्रदेश में उन्हीं की बिरादरी के लोग हैं, यह सच्चाई नहीं है क्या? उनकी जाति के माफिया खुले घूम रहे हैं।
उन्होंने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह दर्द वही समझते हैं। रामगोपाल यादव ने जो बोला है वह सच्चाई है।
उदित राज ने पहलगाम आतंकी हमले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहलगाम के आतंकियों को क्यों नहीं पकड़ा जा सका? उन्होंने कहा कि पहलगाम के बाद पुंछ में 16 लोगों की हत्या हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सेना को कार्रवाई करने नहीं दे रही है।
*Delhi: Regarding Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav’s caste remark on Wing Commander Vyomika Singh, Congress leader Udit Raj says, What Ram Gopal Yadav said is true. I myself am going through the same thing. I know how much I’m mocked on social media… Why is Yogi ji getting… pic.twitter.com/HB1hXNmUjz
— IANS (@ians_india) May 16, 2025
भारतीय ऑपरेशन से पाकिस्तान को भारी नुकसान, पूर्व वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा
गया अब गयाजी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा फैसला
टेस्ट रिटायरमेंट के बाद नए अवतार में विराट, रहाणे संग यारी ने बटोरी सुर्खियां
नीरज चोपड़ा का स्वर्णिम भाला: 90 मीटर पार, रचा इतिहास!
प्लेऑफ से पहले MI और GT को झटका, धाकड़ रिप्लेसमेंट तैयार!
बिहार में भीषण गर्मी: कई जिलों में बदला स्कूलों का समय!
यमन में हूतियों पर इजरायल का घातक हमला, दो बंदरगाह बने निशाना
गहनों के लिए चिता पर लेटा लालची बेटा, अंतिम संस्कार में मचा हंगामा
पाकिस्तान को बेनकाब करने सांसद जाएंगे विदेश, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का राजनयिक प्रहार
भारत से नाम कमाने वाले सितारे ऑपरेशन सिंदूर पर क्यों हैं खामोश? AIMIM नेता वारिस पठान ने लगाई फटकार