भाजपा उपमुख्यमंत्री का विवादित बयान: देश, सेना, पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक
News Image

जबलपुर: भाजपा नेताओं के विवादित बयान उनकी पार्टी के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में मंत्री स्तर के नेता लगातार सेना को लेकर अपमानजनक बयान दे रहे हैं, जिससे विपक्षी दलों को हमला करने का मौका मिल रहा है।

दो दिन पहले मंत्री विजय शाह ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था। इस बयान का देशभर में विरोध हुआ था। उनके खिलाफ मामले दर्ज हुए और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी।

अब मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सेना को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया है।

जगदीश देवड़ा जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा के इस बयान पर कांग्रेस ने तत्काल प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस विवादित भाषण को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है। माफ़ी से काम नहीं चलेगा। इस आदमी को तो आपको बर्खास्त करना ही पड़ेगा मोदी जी - घटिया, बेहद घटिया घिनौनी सोच है यह।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोहित शर्मा का दिखा अलग अंदाज, भाई को छोटी सी बात पर लगाई फटकार!

Story 1

अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे तुर्की के व्यापारी, बोले- भारत से संबंध तोड़े तो होगा नुकसान

Story 1

अमेरिकी सीनेट ने सराहा भारतीय संविधान, 75वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित

Story 1

क्या भारत-चीन की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश कर रहा है पश्चिम? पुतिन के मंत्री ने घेरा

Story 1

AI से जीत का दावा : पाक उप-प्रधानमंत्री संसद में झूठी तस्वीर लेकर पहुंचे, भारत ने खोली पोल

Story 1

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अमित शाह ने किया नए एमएसी प्लेटफॉर्म का उद्घाटन

Story 1

यूएई में ट्रंप के स्वागत पर विवाद: मुस्लिम महिलाओं ने जुल्फें लहराकर किया था वेलकम

Story 1

दूल्हे की मस्ती पड़ी भारी, दुल्हन का चेहरा केक में धंसा, जनता ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Story 1

PM किसान योजना: क्या आपको मिलेंगे 2000 रुपये? जानिए 20वीं किस्त की संभावित तारीख और जरूरी नियम!

Story 1

तीस्ता फायरिंग रेंज में युद्ध जैसा माहौल, सेना ने दिखाई असली ताकत