जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा तिरंगे से पसीना पोंछने का आरोप है, जिसके बाद कांग्रेस ने उन पर हमला बोला है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की शान है, कोई रूमाल नहीं।
जूली ने कहा कि जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान प्राण न्यौछावर कर देते हैं, उसी तिरंगे से भाजपा के जयपुर से विधायक बालमुकुंदाचार्य नाक पोंछ रहे हैं। यह भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति गद्दारी है।
उन्होंने आगे कहा कि यह उन लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान है जिन्होंने इस तिरंगे के लिए अपनी जान दी। उन्होंने मांग की कि विधायक बालमुकुंदाचार्य माफी मांगे।
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो नेता देशभक्ति का प्रमाण देते हैं, वही तिरंगे का अपमान कर रहे हैं।
दरअसल, भाजपा द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत जयपुर में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत कई विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
*तिरंगा देश की शान है, कोई रूमाल नहीं
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) May 15, 2025
जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान प्राण न्यौछावर कर देते हैं, उसी तिरंगे से भाजपा से जयपुर के विधायक बालमुकुंदाचार्य नाक पोंछ रहे हैं l
यह भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति ग़द्दारी है।
आज उन लाखों शहीदों के… pic.twitter.com/nqcFGN0Hsg
भारत-पाक सीजफायर: प्रधानमंत्री स्पष्ट करें, क्या चाहते हैं - खुर्शीद
जाहिलियत की हद! खच्चर पर बर्बरता देख भड़के लोग, मांगी कठोर सजा
IPL 2025: एयरपोर्ट पर वीडियो बनाने पर भड़के मिचेल स्टार्क, कहा दूर चले जाओ
ऑपरेशन सिंदूर तो ट्रेलर था, फिल्म अभी बाकी है : भुज एयरबेस से गरजे राजनाथ सिंह, पाकिस्तान को नसीहत
ये रिश्ता क्या कहलाता है: 6 साल का लीप, अरमान-अभीरा हुए अलग, पूकी को मिलेगी नई मां!
IPL छोड़कर देश लौट रहे खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, कहा - चले जाओ...!
शाहिद अफरीदी, देखिए अपना यह निशाना, पाक मिसाइलों का भी यही हाल हुआ था!
क्या बिखर रहा है INDIA गठबंधन? चिदंबरम ने विपक्षी एकता पर उठाए सवाल
बलिया: भाजपा से निष्कासित बब्बन सिंह का एक और अश्लील वीडियो वायरल!
रक्षा मंत्री के नाम से फर्जी पत्र वायरल, पाकिस्तान का झूठ पकड़ा गया