भारतवासी हो जाओ बेफिक्र! ISRO ने खोले सुरक्षा के राज, 10 सैटेलाइट्स रख रहे हैं पाकिस्तान पर पैनी निगाह
News Image

भारत की अंतरिक्ष शक्ति अब केवल चांद, मंगल या सौर मिशनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की रणनीतिक सुरक्षा का भी सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है।

हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसरो ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 10 सैटेलाइट्स 24x7 निगरानी पर तैनात हैं।

यह जानकारी इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने मणिपुर के इंफाल में एक दीक्षांत समारोह के दौरान साझा की। उन्होंने कहा कि भारत अब एक जीवंत अंतरिक्ष शक्ति बन चुका है और 2040 तक हमारा खुद का स्पेस स्टेशन भी होगा।

डॉ. नारायणन ने बताया कि भारत की सुरक्षा रणनीति अब अंतरिक्ष तक विस्तृत हो चुकी है। देश के सीमावर्ती इलाकों से लेकर समुद्री तटों तक, भारतीय उपग्रह निगरानी, डेटा कलेक्शन और रियल-टाइम अलर्ट का काम कर रहे हैं। ये उपग्रह सीमाओं पर होने वाली हर हलचल पर नज़र रख रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर हमें अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है, तो हमें अपने उपग्रहों के माध्यम से सेवा करनी होगी।

भारत के 7,000 किलोमीटर लंबे समुद्र तट और उत्तर के संवेदनशील इलाकों की निगरानी अब केवल सुरक्षाबलों पर निर्भर नहीं रही। उपग्रह और ड्रोन टेक्नोलॉजी के सहयोग से देश की सुरक्षा पर चौबीसों घंटे नज़र रखी जा रही है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर रहा। 6-7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से तबाह कर दिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने का समझौता भी हुआ।

भारत ने अब तक 34 देशों के 433 उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। अमेरिका के साथ मिलकर एक आधुनिक अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट पर काम चल रहा है। G-20 के लिए एक स्पेशल सैटेलाइट विकसित हो रहा है जो जलवायु परिवर्तन और वायु प्रदूषण पर नज़र रखेगा।

1975 में पहला उपग्रह लॉन्च किया गया था। अब तक 131 उपग्रहों का निर्माण हो चुका है और अब स्पेस स्टेशन का सपना है, जो 2040 तक साकार होगा।

डॉ. नारायणन ने छात्रों से कहा कि आज आपको जो डिग्रियाँ मिली हैं, वे केवल कागज नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का टिकट हैं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में आप अहम किरदार निभाएंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

200 वाली बीयर अब सिर्फ 50 में! टैरिफ वॉर से आई पीने वालों के लिए बहार

Story 1

दिल्ली कैपिटल्स का रिप्लेसमेंट खिलाड़ी निकला दगाबाज ! भारत आने की बजाय UAE पहुंचा, चौंकाने वाला खुलासा

Story 1

IPL 2025: इन्हें आईपीएल से बैन करो! दिल्ली कैपिटल्स पर फूटा फैंस का गुस्सा, पोस्ट वायरल

Story 1

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर रामगोपाल यादव का विवादित बयान, मचा बवाल

Story 1

सेना का घातक भार्गवस्त्र : एक साथ 64 ड्रोन को कर सकता है ढेर

Story 1

पाकिस्तान की परमाणु धमकी से डरने वाले नहीं: राजनाथ सिंह का करारा जवाब

Story 1

पाकिस्तान की बर्बादी: TRP गिरी, HUM TV ने भारतीयों से लगाई गुहार, लोगों ने सुनाई खरी-खरी

Story 1

कचौड़ी के शौकीन ग्राहक से परेशान हुआ दुकानदार, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी!

Story 1

चीनी स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म से सेना के जवानों की टिकट बुकिंग: राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल!

Story 1

धारा 144 के बावजूद राहुल गांधी पहुंचे अंबेडकर हॉस्टल, छात्रों से संवाद स्थापित