बीजापुर, छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ 21 दिनों तक सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान में अब तक 31 नक्सली मारे गए हैं।
मारे गए नक्सलियों पर एक करोड़ 72 लाख रुपयों का इनाम घोषित था। कार्रवाई में 18 जवान घायल हुए हैं।
कर्रेगुट्टा पहाड़ और रास्तों से 35 रायफल और 450 आईईडी बरामद किए गए हैं। माओवादियों ने पहाड़ियों पर दो वर्षों तक का राशन जमा कर रखा था। उनके पास से 12000 किलो राशन बरामद किया गया है। नक्सलियों के 214 बंकर और ठिकाने नष्ट किये गए हैं।
ऑपरेशन में नक्सलियों के साथ 21 बार मुठभेड़ हुई। जवानों ने कई चुनौतियों का सामना करते हुए इस पर सफलता पाई है। भौगोलिक चुनौतियां भी थीं, जैसे दिन में 45 डिग्री तापमान और रात में ठंड का सामना करना पड़ता था। कई जवान डिहाइड्रेट भी हुए, जिन्हें बेस कैंप लाया गया।
इस ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा बनाए गए छोटे- बड़े सैकड़ों बीजीएल सेल, इंसास रायफल, एसएलआर रायफल, मजल लोडिंग रायफल, 315 बोर रायफल, सिंगल शॉट, 303 रायफल, डेटोनेटर, तार और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गई हैं।
*बीजापुर के तेलंगाना सीमा पर 21 दिन चले आपरेशन में 21 बार हुई मुठभेड़, 1.72 करोड़ के ईनामी 31 नक्सली मारे गए, हथियारों का जखीरा बरामद #ChhattisgarhNews #CGNews #AntiNaxalOperation #naxalfreebharat #karreguttahill #SecurityForces @DistrictBijapur pic.twitter.com/HGUYRrKBUJ
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 14, 2025
मंत्री विजय शाह पर हाईकोर्ट का शिकंजा, 6 घंटे में FIR का आदेश!
पाकिस्तानी चैनलों की टीआरपी गिरी, भारतीयों से लगाई गुहार, मिली करारी फटकार
बलूचिस्तान का पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा: भारत कदम बढ़ाओ, हम तुम्हारे साथ हैं!
मेरा जन्म भारत में हुआ है, पर पाकिस्तान को सपोर्ट करूंगा! - युवक के देश-विरोधी बयान से विवाद
जस्टिस बीआर गवई: देश के 52वें CJI, शपथ के बाद मां के छुए पैर, PM मोदी से मिलाया हाथ
टाटा मोटर्स का मुनाफा आधा, फिर भी बड़ा डिविडेंड! ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट
ट्रंप को नोबेल की उम्मीद, भारत-पाक संघर्ष रोकने के दावे पर प्रियंका चतुर्वेदी का पलटवार
पहलगाम हमले पर सेना के जवान का भ्रामक वीडियो वायरल, PIB ने खोली पोल
मुस्लिम लड़कों से धोखा मिलने पर दो सहेलियों ने रचाई शादी, बोलीं- मर्दों से है नफरत
डीपीएस द्वारका: फीस विवाद में छात्रों को रोकने के लिए बाउंसर तैनात!