देश की रक्षा में फिर जुट जाए मेरा बेटा: पाक रेंजर्स की कैद से लौटे BSF जवान का परिवार भावुक
News Image

बुधवार, 14 मई को पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को भारत को सौंप दिया। जवान 23 अप्रैल से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे।

जानकारी के अनुसार, पूर्णम कुमार शॉ गलती से बॉर्डर पार कर गए थे, जिसके बाद पाक रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। BSF ने बताया है कि जवान को वापस भारत भेज दिया गया है।

पूर्णम कुमार शॉ की वापसी की खबर मिलते ही उनका परिवार भावुक हो गया। जवान की पत्नी, पिता और रिश्तेदारों ने शॉ को वापस लाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा।

बीएसएफ जवान के पिता, भोला शॉ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा वापस आ गया है, तो उसे फिर से देश की रक्षा में जुट जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

बीएसएफ जवान की पत्नी, रजनी शॉ ने बताया कि उन्होंने 23 दिन बाद अपने पति से बात की। कमांडिंग ऑफिसर ने उन्हें फोन करके उनके पति के पाकिस्तान से लौटने की जानकारी दी। रजनी शॉ ने कहा कि उनके पति पूरी तरह स्वस्थ लग रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त किया। रजनी शॉ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की।

इससे पहले, सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर ने बयान जारी कर बताया कि BSF कांस्टेबल 23 अप्रैल को अपनी ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर गया था। BSF के प्रयासों से जवान की वापसी संभव हो पाई है। आज सुबह 10.30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर BSF ने पाकिस्तान से वापस ले लिया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वही सफल हुए जिनके पास कहानी थी : विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

Story 1

बाजार में BULLS का जलवा! सेंसेक्स 80,000 के पार, निफ्टी में भी उछाल

Story 1

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आज़ादी का ऐलान किया, भारत से मांगी मदद

Story 1

लखीमपुर खीरी: हमें नहीं मिलता, तुम्हें कैसे दें पूरा राशन? कोटेदार का वीडियो वायरल

Story 1

भारत का पाकिस्तान को एक और झटका: अमेज़न-फ्लिपकार्ट पर पाकिस्तानी सामान की बिक्री पर रोक!

Story 1

भार्गवास्त्र: भारत का ड्रोन भेदी कवच, चीन की बढ़ेगी चिंता

Story 1

टाटा मोटर्स का मुनाफा आधा, फिर भी बड़ा डिविडेंड! ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट

Story 1

शोपियां में हथियारों का जखीरा बरामद, कल ढेर हुए लश्कर के तीन आतंकी

Story 1

युद्ध की घोषणा अप्रत्याशित थी... सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़के सचिन पायलट

Story 1

अरुणाचल प्रदेश: नामों से नहीं बदलेगी सच्चाई, भारत का चीन को करारा जवाब