सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रंप का भव्य स्वागत किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रंप के विमान को सऊदी अरब के फाइटर जेट एस्कॉर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप का हवाई काफिला उड़ान भर रहा है और उसके दोनों ओर McDonnell Douglas F-15 Eagle फाइटर जेट चल रहे हैं। यह नजारा अमेरिका की शक्ति का प्रदर्शन माना जा रहा है।
यह सऊदी अरब का अपने मेहमानों को विशेष सम्मान देने का एक तरीका है, जो अक्सर देखने को नहीं मिलता। हाल ही में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे, तब उन्हें भी इसी तरह से सऊदी के फाइटर जेट ने रिसीव किया था।
डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों खाड़ी देशों की यात्रा पर हैं। सऊदी अरब के बाद वह कतर और यूएई भी जाएंगे। ट्रंप का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।
माना जा रहा है कि ट्रंप का ध्यान खाड़ी देशों में निवेश आकर्षित करने और व्यापारिक समझौते करने पर केंद्रित होगा।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MargoMartin47 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा और सराहा है। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
🇺🇸✈️🇸🇦 pic.twitter.com/KBOrqBO69P
— Margo Martin (@MargoMartin47) May 13, 2025
क्या ये भारत का अपमान? सीजफायर पर AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल!
तिरंगे में कितने रंग? शहीद पिता की कहानी सुनकर भावुक हुए टीचर!
मैक्सार की सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा: भारतीय हमलों से पाकिस्तानी हवाई अड्डों को भारी नुकसान
कर्नल सोफिया पर टिप्पणी: मंत्री विजय शाह की सफाई, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग
विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास: कोच भी हैरान, कर रहे थे इंग्लैंड दौरे की तैयारी!
फिल्मी अंदाज़ में कॉन्स्टेबल ने मारी लात, चेन लुटेरों को किया धराशायी!
ट्रंप का दावा: भारत-पाक सीजफायर में सौदेबाजी का हाथ!
प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टैंड-अप कॉमेडी? पाक अधिकारी की अंग्रेजी सुनकर लोग बोले- स्क्रिप्ट राइटर बदलो!
IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में नंबर 8 पर घमासान! ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार
पाकिस्तान के उड़ते आतंकियों को भारत के त्रिदेव ने किया धराशायी!