बिहार के जमुई से छह साल पहले फरार हुआ एक अपराधी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में मस्जिद में मुसलमान बनकर रह रहा था। जमुई पुलिस को जब नवीन के देवरिया में छिपे होने की खबर मिली, तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।
नवीन पर जमुई के टाउन थाना और मुंगेर में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
गिरफ्तारी के बाद देवरिया के लोगों को पता चला कि अपराधी का असली नाम नवीन बनेली है, और वह हिंदू है। यह जानकर मस्जिद में मौजूद सभी लोग दंग रह गए। लोगों के अनुसार, नवीन नमाज पढ़ता था और उसने अपना नाम बदलकर मोहम्मद नियाज रखा हुआ था। पढ़ा-लिखा होने के कारण वह मस्जिद के हिसाब-किताब से लेकर साफ-सफाई और बिजली तक का काम संभालता था।
नवीन ने अपने काम से वहां के लोगों का दिल जीत लिया था, जिसके कारण मस्जिद के कैंपस में ही उसे रहने के लिए घर मिला हुआ था। वह हर सुबह बाकी मौलवियों के साथ नमाज पढ़ता था। हालांकि, उसने धर्म परिवर्तन किया या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि नवीन एक शातिर अपराधी है। 65 साल के नवीन पर आखिरी केस 5 साल पहले दर्ज हुआ था।
मस्जिद में मौजूद लोगों के मुताबिक, नवीन लगातार अपने परिवार के लोगों के संपर्क में था। उसके घर से मिलने के लिए भी लोग आते रहते थे, लेकिन वह उनसे कभी मस्जिद परिसर में नहीं मिलता था। वह उनसे शहर में जाकर मिलता था। चूँकि कभी घर के लोग मस्जिद नहीं आए, इसलिए वहां मौजूद लोगों को कभी शक नहीं हुआ।
*जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थानांतर्गत 50 हजार का इनामी अपराधकर्मी एवं हत्याकांड में 06 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त नवीन कुमार वनैली को #BiharPolice ने किया गिरफ्तार।
— Bihar Police (@bihar_police) May 12, 2025
उक्त अपराधकर्मी के विरुद्ध जमुई एवं मुंगेर जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले है दर्ज।
#Bihar pic.twitter.com/ZgZUP5bhhZ
तुम्हें कीड़े पड़ेंगे, कहां है सबूत? वीडियो देख पाकिस्तानी सेना का फूला दम!
जींद की बेटी याशिका गोयल ने हरियाणा में दूसरा स्थान किया हासिल
ये भारत का अपमान... मोदी जी आप कहां छिपे हैं? जवाब दीजिए - आप सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला
मैंने अपना बेटा खोया, पाकिस्तान अब जान लें... : शहीद लेफ्टिनेंट के पिता की चेतावनी
दुश्मन पायलट ठीक से सो क्यों नहीं पा रहे? - PM मोदी की इस तस्वीर से पाकिस्तान में खलबली!
गुरुग्राम में ट्रंप प्रोजेक्ट की धूम: एक दिन में 3,250 करोड़ की बुकिंग! 1 फ्लैट की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे
ऑपरेशन सिंदूर: पहले झूठ, फिर कबूलनामा - पाकिस्तान ने कहा, हमारे पास कोई भारतीय पायलट नहीं
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय नौसेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कार्रवाई को कैसे किया विफल?
नाबालिग के साथ पकड़े गए पाकिस्तानी ने दी धर्म की दुहाई, पुलिस ने सिखाया सबक!
रूस का भारत को बड़ा प्रस्ताव: S-500 का संयुक्त उत्पादन, पाकिस्तान की बोलती बंद!