मुंबई: सोमवार को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। इस खबर से उनके प्रशंसक निराश हो गए।
विराट के संन्यास के तुरंत बाद, अनुष्का शर्मा उनके साथ वृंदावन गईं। वहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों पीले वस्त्रों में दिख रहे थे।
उनकी मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विराट और अनुष्का महाराज के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लेते हुए दिख रहे हैं।
प्रेमानंद महाराज का एक शिष्य बताता है कि विराट और अनुष्का आए हैं। महाराज पहले उन्हें बैठने के लिए कहते हैं और फिर पूछते हैं कि क्या वे प्रसन्न हैं। दोनों मुस्कुराते हुए हां में जवाब देते हैं।
प्रेमानंद महाराज कहते हैं, ठीक ही रहना चाहिए। हम आपको प्रभु का विधान बताते हैं। वैभव मिलना कृपा नहीं, पुण्य है। पुण्य एक घोर पापी को भी मिल जाता है, जिससे वो अच्छा जीवन जीते हैं। ये पूर्व के पुण्य हो सकते हैं। वैभव और यश बढ़ना भगवान की कृपा नहीं मानी जाती। भगवान की कृपा मानी जाती है अंदर का चिंतन बदलना।
प्रेमानंद महाराज ने अनुष्का और विराट से आगे कहा, “जिससे आपके अनंत जन्मों के संस्कार भस्म होकर, अगला जो है वो बहुत उत्तम होता होगा। ये अंदर के चिंतन से होता है बाहर के चिंतन से कुछ भी नहीं होता। अंदर का चिंतन मतलब, अच्छा हम लोगों का स्वभाव बन गया है बहिरमुखी, यानी बाहर, यश, कीर्ति, लाभ, विजय, इससे हमको सुख मिलता है, अंदर से कोई मतलब नहीं रहता, कोई विर्लय ही अंदर से रखता है। अब क्या होता है भगवान जब कृपा करते हैं तो संत समागम देते हैं, दूसरी जब कृपा होती है तो विपरीतता देते हैं।
महाराज ने आगे कहा, फिर अंदर से एक रास्ता देते हैं, ये मेरा रास्ता है। ये परम शांति का रास्ता है, शांति का नहीं, भगवान वो रास्ता देते हैं, जिससे वो आपको अपने पास बुला लेते हैं। बिना प्रतिकूलता के संसार का राग्य नष्ट नहीं होता। किसी को भी वैराग्य होता तो संसार की प्रतिकूलता देखकर होता है। सब कुछ हमारे अनुकूल है तो हम आनंदित होकर उसका भोग करते हैं, जब हमारे ऊपर प्रतिकूलता आती है तो लगता है कि इतना झूठा संसार।
Virat Kohli & Anushka Sharma से पूज्य महाराज जी की क्या वार्तालाप हुई ? Bhajan Marg pic.twitter.com/7IWWjIfJHB
— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) May 13, 2025
बिहार में गर्मी का कहर: 20 जिलों में लू का अलर्ट, 5 में बारिश की चेतावनी
टैरिफ पर 90 दिन की राहत, चीन पर 125% का दंड: ट्रंप का माइंडगेम क्या है?
संन्यास के बाद विराट ने जाना प्रेमानंद महाराज का द्वार, मिला शांति का मंत्र!
ऑपरेशन सिंदूर: पर्दे के पीछे के हीरो, जिन्होंने पाकिस्तान को चटाई धूल
मिसाइल के नाम पर पीपा और कनस्तर! खेतों में पड़े पाकिस्तानी फुस्स बमों का बन रहा मजाक
संन्यास के बाद विराट कोहली ने पकड़ी आध्यात्म की राह: वृंदावन में ली संत प्रेमानंद महाराज से भेंट
अनुष्का और विराट ने पहनी इलेक्ट्रॉनिक अंगूठी , कैमरे से छुपाती आईं नजर
IPL फाइनल 3 जून को: पंजाब किंग्स के लिए 11 साल बाद सुनहरा मौका!
मां के लिए बेटे का ऐसा निबंध, पढ़कर मां हुई आग-बबूला, वीडियो वायरल
जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार