पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सीमा में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया। अब, राजनीतिक दलों ने भी आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की है।
AIMIM नेता शोएब जमई ने पाकिस्तान को एक वीडियो के माध्यम से आईना दिखाया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उन्होंने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाते हुए कहा कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाले देशों में से एक है। क्या उन्हें शर्म नहीं आती?
जमई ने पाकिस्तान को एक असफल देश बताते हुए पूछा कि क्या उसके पास भारत के मुसलमानों को ज्ञान देने की कोई नैतिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के मुसलमान पूरी दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा करके जीते हैं।
जमई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, आप एक असफल देश हैं। क्या आपके पास भारत के मुसलमानों को ज्ञान देने की नैतिकता है? भारत का मुसलमान पूरी दुनिया में सर उठाकर फक्र से जीता है। अगर भारत का मुसलमान सऊदी अरब या मिडिल ईस्ट जाता है तो ऊंचे पदों पर काम करता है। मक्का और मदीना में हिंदुस्तान के मुसलमानों को भिखारी बनाकर नहीं भेजा जाता, लेकिन पाकिस्तान के लोगों को निर्देश दिया जाता है कि अगर आप उमराह करने जाएं तो भीख न मांगे। तब तुम्हारा सिर शर्म से नहीं झुकता। मिडिल ईस्ट में सभी थर्ड क्लास जॉब पाकिस्तानी करते हैं। मैं अमेरिका में था, मैंने देखा है कि पाकिस्तानी वहां पर अपनी पहचान नहीं बताते हैं।
जमई ने पाकिस्तानियों की छवि पर सवाल उठाते हुए कहा, आपकी छवि ऐसी बन गई है। चोर, चंडाल, धोखेबाज और फ्रॉड कारोबार करने वाले तुम्हारे यहां सबसे ज्यादा हैं। तुम अपने आप को मुसलमान कहते हो। कहते हो कि कौम का नाम रोशन किया है। सबसे बड़ी पोर्न इंडस्ट्री तो तुम्हारे यहां चल रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाले देशों में तुम शामिल हो, शर्म आती है तुम्हें? आपके यहां सबसे ज्यादा गंदगी और करप्शन है। रातोंरात औरतें नचवाईं जाती हैं और तुम्हारे यहां फौजी उन्हें देखते रहते हैं। यह तुम्हें दिखता नहीं है? तुम नैतिक, सामाजिक और धार्मिक रूप से करप्ट हो।
जमई यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, तुमने मुसलमानों, ईसाईयों और धार्मिक अल्पसंख्यकों को मारा। आप तो एक दूसरे मुसलमान तक को देखना नहीं चाहते। भारत का कौन सा मुसलमान दूसरी मस्जिदों पर बम धमाके करता है? लेकिन आप कर रहे हैं। शिया के नाम पर, शिया के नाम पर। अफगानिस्तान के साथ तुम्हारे संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। क्या वो मुसलमान देश नहीं है? ईरान के साथ तुम्हारे संबंध ठीक नहीं हैं। हिंदुस्तान के मुसलमानों ने हर क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है और इस मुल्क को बनाने में बहुत बड़ी और अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने पाकिस्तान के उन इंफ्लुएंसर्स को भी लताड़ा जो असदुद्दीन ओवैसी की आलोचना करते हैं और भारत के मुसलमानों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जो पुलिस फोर्स है उसमें 70 हजार से ज्यादा मुसलमान हैं। उनके खिलाफ दहशतगर्द क्यों हमले करते हैं? दहशतगर्दी के खिलाफ तो वही लड़ाई लड़ रहे हैं। दहशतगर्दी को आपने स्टेट हथियार बनाया है जिसके खिलाफ भारत का मुसलमान था और रहेगा।
जो पाकिस्तानी इनफ्लुएंसर असदुद्दीन ओवैसी साहब की आलोचना कर रहे हैं.. उनकी एक एक बात का जवाब तसल्ली से दिया गया है।
— Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) May 12, 2025
भारतीय मुसलमानो की तुलना कभी भी पाकिस्तान जैसे करप्ट मुल्क से नहीं की जा सकती.. pic.twitter.com/vNMG6OtOJi
टाटा मोटर्स के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी? तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान संभव!
भारत के 52 सैनिक शहीद , डिफेंस सिस्टम फेल ? सोशल मीडिया पर झूठ का खेल
चौकीदार कायर बा...! नेहा सिंह राठौर के नए गाने से मचा बवाल
अचानक आदमपुर एयरबेस क्यों पहुंचे PM मोदी? पाकिस्तान के लिए छिपा है कड़ा संदेश
जीबी रोड: नाबालिग बच्चियों को जवान दिखाने के लिए इंजेक्शन, रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्चाई!
मैंने अपना बेटा खोया, पाकिस्तान अब जान लें... : शहीद लेफ्टिनेंट के पिता की चेतावनी
आईपीएल 2025: बीसीसीआई ने जारी किया नया शेड्यूल, 17 मई से फिर शुरू होगा रोमांच
कोलकाता पर कब्ज़ा, करेंगे आत्मघाती हमला : बांग्लादेश से खतरनाक वीडियो
तुम्हें कीड़े पड़ेंगे, कहां है सबूत? वीडियो देख पाकिस्तानी सेना का फूला दम!
NxtQuantum OS के साथ धमाका: माधव सेठ ने टीज़ किया नया स्मार्टफोन!