पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारत ने 7 मई, 2025 को पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत निशाना बनाया।
इसके बाद सीमा से सटे इलाकों में दोनों देशों की सेना के बीच तनाव बढ़ गया। पाक सेना ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उनकी हर साजिश को नाकाम कर दिया।
अमेरिका की मध्यस्थता में भारत-पाक के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया। इसके बाद समाज दो वर्गों में बंटा दिख रहा है। एक वर्ग युद्ध चाहता है तो दूसरा पीएम मोदी के फैसले से सहमत है।
भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरा। सीजफायर के फैसले को लेकर उन्होंने बिना पीएम का नाम लिए कहा कि चौकीदार कायर है।
पाकिस्तान संग भारत के सीजफायर के ऐलान के बाद नेहा सिंह राठौर लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने अपनी भोजपुरी गीत का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पीएम पर तंज कसा है। अपने इस गीत में उन्होंने कहा, चौकीदार कायर बा…। गाने में नेहा ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर से लेकर खुद पर दर्ज हुए देशद्रोह की एफआईआर तक पर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
नेहा सिंह राठौर ने एक और वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहती हैं, मच्छरों को मारने के लिए ऑलआउट या कछुआछाप जलाया जाता है, पूरे घर में आग नहीं लगाई जाती है…जो काम सुई से हो सकता है, उसमें तलवार लेना नासमझी है। मेरा स्टैंड SAY NO TO WAR का है और देश को अभी भी आतंकवादियों के सिर चाहिए। सच ये है कि इन दोनों बातों में कोई भी विरोधाभास नहीं है।
नेहा कहती हैं कि हर हमले के जवाब में युद्ध नहीं किए जाते। फॉरेन डिप्लोमेसी नाम की भी कोई चीज होती है। वैश्विक घेराबंदी भी होती है। युद्ध तो अंतिम विकल्प होता है। युद्ध का मतलब ही यही होता है कि आपकी कूटनीति फेल हो गई। मुंबई हमले के बाद सरकार ने आतंकवादियों को ढूंढ-ढूंढकर मारा था। सबूतों के साथ पाकिस्तान को नंगा किया गया था। उसके बाद पूरी दुनिया से अलग-थलग पड़ गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री कभी बिना बुलाए पाकिस्तान बिरयानी खाने नहीं गए जैसे मोदी जी गए और ये काम उन्होंने तब किया जब मुंबई हमले में पाकिस्तान का नाम उजागर हो गया।
नेहा सिंह राठौर ने अपनी एक और पोस्ट में मोदी सरकार को घेरा और इसमें पीएम मोदी का एक स्टेटमेंट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला। इसके साथ ही नेहा ने लिखा, इनकी सारी लड़ाई बिहार चुनाव जीतने की है…लेकिन मैं एक बार फिर से कहूंगी कि…बिहार का चुनाव बिहार के स्थानीय मुद्दों पर होना चाहिए…इनकी लाल आंखों और छप्पन इंच की छाती पर नहीं।
चौकीदार कायर बा..!#ceasfire pic.twitter.com/wP5AgLQIPa
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) May 12, 2025
पीएम मोदी के संबोधन के बाद सांबा में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, होशियारपुर में धमाके!
आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था, भारत इतना बड़ा फैसला लेगा!
सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025: इंतजार खत्म! जल्द जारी हो सकता है परिणाम
हेयर ट्रांसप्लांट: क्या यह जानलेवा हो सकता है? यूपी में इंजीनियर की मौत से उठे सवाल
पाकिस्तान पर भरोसा नहीं, भारत पर अमेरिका का झुकाव साफ!
विराट के संन्यास पर सचिन भावुक: आपने क्रिकेट को सिर्फ़ रन नहीं, पीढ़ियां दीं
शहीद इम्तियाज के बेटे की पीएम मोदी से गुहार: पाकिस्तान का इलाज कीजिए, ये दर्द...
भारत-पाक परमाणु युद्ध को हमने रोका, ट्रम्प का चौंकाने वाला दावा
भय बिनु होइ न प्रीति: भारतीय सेना का पाकिस्तान को सख्त संदेश!
ऑपरेशन सिंदूर: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी सिर्फ स्थगित, खत्म नहीं!