एयर मार्शल एके भारती ने ऑपरेशन सिंदूर पर सेनाओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामचरित मानस का दोहा पढ़कर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अगले मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में रामधारी सिंह दिनकर की रचना की कुछ पंक्तियां दिखाई गईं और कल शिव तांडव दिखाया गया था। इस संदर्भ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में एयर मार्शल एके भारती ने रामचरित मानस का दोहा पढ़ा।
उन्होंने कहा, मैं आपको रामचरित मानस की कुछ पंक्तियां याद दिलाऊंगा, याद कीजिए वह पंक्ति - विनय न माने जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीत । उनका इशारा समझदार लोगों के लिए काफी था।
यह दोहा रामायण के उस प्रसंग से लिया गया है, जहां भगवान श्रीराम लंका जाने के लिए समुद्र से रास्ता मांगते हैं। तीन दिनों तक विनती करने के बाद भी समुद्र रास्ता नहीं देता, तब श्रीराम क्रोधित होकर कहते हैं कि बिना भय के प्रेम या सम्मान नहीं होता।
एयर मार्शल भारती ने कहा कि यह दूसरे तरह का युद्ध था और ऐसा होना ही था। उन्होंने आगे कहा कि भगवान करे लड़ाई न हो, लेकिन अगर हुई तो ये पिछली लड़ाइयों की तरह नहीं होगी। हर एक लड़ाई एक अलग तरीके से लड़ी जाती है।
उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली लड़ाई पिछली जैसी नहीं होगी और भारतीय सेना हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है।
#WATCH | Delhi | #OperationSindoor | On being asked about the message being conveyed by using Ramdhari Singh Dinkar s poem in the video presentation, Air Marshal AK Bharti says, ... विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति .. pic.twitter.com/WBDdUI47oX
— ANI (@ANI) May 12, 2025
भारतीय सेना के बाज और पाकिस्तान के डाकिया : जानिए क्या है अंतर?
भारत-पाक सीजफायर: युद्ध कोई रोमांटिक बॉलीवुड मूवी नहीं , पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बयान
गधे पर सैनिकों के शव ढोता पाकिस्तान: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैन्य व्यवस्था की खुली पोल
भारत-पाक सीजफायर नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता: ट्रंप
फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने पर पुलिस ने सिखाया सबक, थाने में लगाने लगा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे!
MRI मशीन में खैनी बनाते चाचा! वायरल वीडियो देख यूज़र्स बोले - पुराने खिलाड़ी हैं
पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर पीएम मोदी का करारा जवाब: आतंकवाद पर निर्णायक प्रहार!
कोई भारतीय पायलट हमारे पास नहीं... पाकिस्तान की पोल खुली, किरकिरी
टोल बचाने की कोशिश पड़ी भारी: सड़क हादसे में 13 की मौत, छठी की खुशियां मातम में बदलीं
निकोलस बर्न्स का पुराना बयान फिर सुर्खियों में: भारत-पाक को एक जैसा देखना अमेरिका की भूल