ऑपरेशन सिंदूर: भोलारी एयरबेस पर भारतीय हमले में 50 की मौत, लड़ाकू विमान भी नष्ट
News Image

पाकिस्तान इस बात से लगातार इनकार कर रहा है कि भारत ने उसके सैन्य प्रतिष्ठानों और एयरबेसों पर सटीक हमले किए हैं।

लेकिन जानकारी के अनुसार, भारत की ओर से पाकिस्तान के भोलारी एयरबेस पर की गई बमबारी में 50 लोग मारे गए हैं। हमले में पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान भी नष्ट हुए हैं।

इसी तरह पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर भी नुकसान हुआ है। सैटेलाइट इमेज में साइट पर ध्वस्त बुनियादी ढांचे और ग्राउंडेड सपोर्ट व्हीकल दिख रहे हैं। रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस, पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के बहुत करीब है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई पाकिस्तानी एयरबेसों पर भारत के लक्षित हमलों ने भारी क्षति पहुंचाई है। जैकबाबाद एयरबेस को भी नुकसान पहुंचा है। एयरबेस के मुख्य एप्रन पर हैंगर तबाह हो गया है, जबकि एटीसी बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचने का संदेह है।

भारतीय हमलों से पाकिस्तान को झटका लगा है। इसने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली की खामियों और उसकी रक्षा करने में पड़ोसी देश की अक्षमता को भी उजागर किया है।

इन एयरबेस पर भारत के समन्वित और सटीक हमलों ने पाकिस्तान की हवाई क्षमताओं को रणनीतिक रूप से ध्वस्त कर दिया था। इसने न केवल पाकिस्तान की लड़ने की क्षमता खत्म कर दी, बल्कि उसे आगे की आक्रामकता के बारे में सोचने से भी रोक दिया।

पाकिस्तान के एयरबेस के विनाश ने यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि भारत के खिलाफ उकसावे या आक्रामकता की कोई भी कार्रवाई उसके लिए विनाशकारी साबित होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

सेना कमांडरों को मिला संघर्ष विराम उल्लंघन से निपटने का पूर्ण अधिकार!

Story 1

पाकिस्तानी आर्मी का झूठ बेनकाब: इंडिया टीवी ने दिखाई पूरी सच्चाई!

Story 1

गुजरात में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Story 1

पुलवामा का गुनाह कबूल: पाकिस्तानी एयरफ़ोर्स अफसर का चौंकाने वाला बयान!

Story 1

भारत-पाक तनाव के बीच पोंटिंग का जिगरा, युद्धविराम से पलटा फ्लाइट का फैसला

Story 1

विक्रम मिस्री के ट्रोल होने पर भड़के वारिस पठान, नरवाल की पत्नी का भी किया जिक्र

Story 1

मशहूर साउथ एक्टर विशाल इवेंट में हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Story 1

याचना नहीं, अब रण होगा... : सेना का संदेश, भय बिनु होय न प्रीत

Story 1

याचना नहीं अब रण होगा : एयर मार्शल भारती ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, याद दिलाई औकात!

Story 1

ब्रह्मोस: यूपी में तैयार होंगी धुआंधार मिसाइलें, पाकिस्तान की उड़ेगी नींद!