उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई और फिर गोलीबारी तक पहुंची।
घटना में अभिषेक सिंह (24) और बृजमोहन सिंह (43) गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुड्डू सिंह अपने घर पर सेफ्टी टैंक का निर्माण करवा रहे थे। अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने जमीन को विवादित बताकर काम रुकवा दिया। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।
गुड्डू सिंह के परिवार को पिटते देख, उनके 22 वर्षीय बेटे आनंद सिंह ने गुस्से में आकर घर से लाइसेंसी पिस्टल लाकर अभिषेक और बृजमोहन पर फायरिंग कर दी। अभिषेक को पेट में और बृजमोहन को कमर में गोली लगी है।
घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फायरिंग करने वाला आनंद सिंह फरार हो गया है।
पुलिस ने आनंद सिंह, रणविजय सिंह और नन्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (सिटी) शैलेंद्र लाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और गांव में दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
*जवानी के जोश में आकर गोली तो मार दी लेकिन अब क्या होगा ! #Azamgarh pic.twitter.com/bnuIpkMoxB
— Avneesh Upadhyay (@avneeshofficial) May 11, 2025
ई-कॉमर्स साइटों पर पाकिस्तानी झंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सरकार को लिखा गया पत्र
प्रेस कॉन्फ्रेंस या स्टैंड-अप कॉमेडी? पाक अधिकारी की अंग्रेजी सुनकर लोग बोले- स्क्रिप्ट राइटर बदलो!
कानपुर गल्ला मंडी में भीषण आग, गर्मी के बीच मची अफरा-तफरी
आदमपुर एयरबेस में पीएम मोदी: S-400 की मौजूदगी ने खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल
17 मई को विराट कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट पर RCB फैंस का अनोखा ट्रिब्यूट!
क्या लड़ेगा पाकिस्तान? बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का ऑपरेशन हेरोफ , पड़ोसी मुल्क को बड़ी चेतावनी
क्या ये भारत का अपमान? सीजफायर पर AAP सांसद संजय सिंह ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल!
ये भारत का अपमान... मोदी जी आप कहां छिपे हैं? जवाब दीजिए - आप सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला
इधर पाकिस्तान के ठिकाने ध्वस्त, उधर रक्षा निर्यात में भारत ने रचा इतिहास!
शोपियां में मुठभेड़: लश्कर के 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन सिंदूर जारी!