भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद सोशल मीडिया पर गर्मागर्म बहस जारी है। कुछ इसे पीएम मोदी की कमजोरी बता रहे हैं, तो कुछ इसे भारत की एक सुनियोजित रणनीति मान रहे हैं। कुछ लोग इंदिरा गांधी को पीएम मोदी से अधिक मजबूत और निडर बता रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी भी 1971 के युद्ध का उदाहरण दे रही है। कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इंदिरा गांधी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की एक तस्वीर साझा की गई है।
कांग्रेस ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, इंदिरा गांधी ने निक्सन से कहा था - हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है। हमारे पास इच्छाशक्ति और संसाधन हैं कि हम हर अत्याचार का सामना कर सकते हैं। वो वक्त चला गया जब कोई देश तीन-चार हज़ार मील दूर बैठकर ये आदेश दे कि भारतीय उसकी मर्ज़ी के हिसाब से चलें।
कांग्रेस ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ये थी हिम्मत। यही था भारत के लिए डटकर खड़ा होना और देश की गरिमा के साथ कोई समझौता ना करना।
इसी बीच, दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिस पर लिखा है, इंदिरा होना आसान नहीं और भारत को इंदिरा की याद आती है । होर्डिंग में इंदिरा गांधी की तस्वीरों के साथ दो कांग्रेस नेताओं, अक्षय लाकड़ा और उदय भानू की भी तस्वीरें हैं।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले में एक कश्मीरी पोर्टर सहित 26 लोग मारे गए थे। भारत ने इसके लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया था।
इसके बाद, भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने, राजनयिक संबंध सीमित करने और पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द करने जैसे कई कड़े कदम उठाए थे। पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शिमला समझौते सहित सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित कर दिया था।
दोनों देशों ने एक-दूसरे पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले करने के आरोप भी लगाए थे।
हालाँकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध विराम की घोषणा की गई, जिससे तनाव कम हुआ।
भारतीय सेना ने सीज़फ़ायर का पालन करने की बात कही है, लेकिन यह भी स्पष्ट किया है कि भारत की संप्रभुता बनाए रखने के लिए सेना सतर्क रहेगी।
*#WATCH दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर इंदिरा होना आसान नहीं और भारत को इंदिरा की याद आती है नारे वाले होर्डिंग लगाए गए। pic.twitter.com/TDHk80xMS8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
ऑपरेशन केलर: सेना ने शोपियां में मार गिराए 3 खूंखार आतंकी, खुफिया जानकारी बनी सफलता की कुंजी
अमृतसर में जहरीली शराब का कहर: 14 की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मां की ममता! बच्चे की मौत पर हथिनी का आंसुओं से मातम, ट्रक के सामने बिलख पड़ा दिल!
मंत्री जी का विवादित बयान: कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जनता स्तब्ध
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान, मंत्री विजय शाह BJP कार्यालय तलब, मिली फटकार!
छह साल मुस्लिम बनकर मस्जिद में रहा नवीन, पुलिस ने धर दबोचा
IPL 2025 की चमक फीकी! साउथ अफ्रीका बोर्ड ने BCCI को दिया झटका, खिलाड़ियों को वापस बुलाया
अनुष्का और विराट ने पहनी इलेक्ट्रॉनिक अंगूठी , कैमरे से छुपाती आईं नजर
ऑपरेशन सिंदूर: पर्दे के पीछे के हीरो, जिन्होंने पाकिस्तान को चटाई धूल
ट्रंप का दावा: भारत-पाक सीजफायर में सौदेबाजी का हाथ!