दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि वाले होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर इंदिरा होना आसान नहीं और भारत को इंदिरा की याद आती है जैसे नारे लिखे हैं।
ये पोस्टर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में लगाए गए हैं। इनके ज़रिए इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व, देशहित में लिए गए साहसी फैसलों, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ उनके कड़े रुख की याद दिलाई जा रही है।
भारत-पाक सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए इस पहल को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये पोस्टर सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं हैं, बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश भी हैं। यह बताने की कोशिश की जा रही है कि आज के हालात में भी देश को वैसा ही मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चाहिए, जैसा इंदिरा गांधी ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान दिखाया था।
कांग्रेस पार्टी की इस पहल को आगामी चुनावों की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पार्टी अपने ऐतिहासिक नेतृत्व और विचारधारा को फिर से जनता के बीच प्रभावशाली ढंग से पेश करना चाहती है।
#WATCH | Delhi | Posters with slogans Indira hona aasan nahi and India misses Indira can be seen outside the Congress headquarters. pic.twitter.com/u6598Gtpqj
— ANI (@ANI) May 11, 2025
ये भारत का अपमान... मोदी जी आप कहां छिपे हैं? जवाब दीजिए - आप सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला
अमेरिका सऊदी अरब को 12 लाख करोड़ के हथियार बेचेगा, MBS से 51 लाख करोड़ वसूलेंगे ट्रंप
दिल छू लेने वाला वीडियो: दादी ने केक और कैंडल से मनाया प्यारे कुत्ते का जन्मदिन!
ट्रंप का सऊदी अरब दौरा: प्रिंस सलमान ने किया भव्य स्वागत, बंद दरवाजों के पीछे कूटनीति शुरू
पाकिस्तान POK खाली करे, ट्रंप के व्यापार दावे पर विदेश मंत्रालय का कड़ा जवाब
मौत बनकर सड़क पर दौड़ी स्कूल बस, भोपाल में मचा हाहाकार
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली पत्नी संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के शरण में
इम्तियाज साहब की शहादत पर गुमान, बिहार कभी पीछे नहीं!
भारत का ऑपरेशन सिंदूर: पाक चौकियों पर भीषण हवाई हमला!
भारतीय एयरस्ट्राइक का करारा प्रहार: तबाह हुए पाक एयरबेस, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा