महाराष्ट्र से एक ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने पूरे देश को गर्व और आंसुओं से भर दिया है।
जवान मनोज पाटिल, जिनकी शादी को अभी सिर्फ तीन दिन ही हुए थे, सीमा पर देश की रक्षा के लिए तैनाती पर रवाना हो गए हैं।
विदाई के समय उनकी पत्नी की आंखें नम थीं, लेकिन उनकी आवाज़ में गर्व और हौसले की गूंज थी। उन्होंने कहा, देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं...
देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं... ये शब्द हैं महाराष्ट्र के जवान मनोज पाटिल की पत्नी के।
यह सिर्फ एक वाक्य नहीं बल्कि एक नवविवाहित पत्नी का वो बलिदान है जो हर भारतीय के दिल को छू गया। उसकी कांपती आवाज़, आंखों में छलकते आंसू और चेहरे पर देश के लिए समर्पण का भाव ये दृश्य किसी फिल्म का नहीं, बल्कि आज के भारत की असल तस्वीर है।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी धूम मचा दी है। लोग इस बहादुर महिला को झांसी की रानी की उपाधि दे रहे हैं और कह रहे हैं जब ऐसे घरों से वीर सपूत और वीरांगनाएं निकलती हैं तो कोई दुश्मन भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता।
देशभर से लोग इस जोड़े को सलाम कर रहे हैं और उनके साहस को नमन कर रहे हैं।
यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि हर उस भारतीय घर की है जो देश की मिट्टी को अपना धर्म मानता है।
देश की रक्षा के लिए अपना सिंदूर भेज रही हूं... — ये शब्द हैं महाराष्ट्र के जवान मनोज पाटिल की पत्नी के, जिनकी शादी को सिर्फ तीन दिन ही हुए थे और अब उनके पति जंग के लिए ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 9, 2025
नई नवेली दुल्हन की भरी आंखें, कांपती आवाज़ और चेहरे पर गर्व — ये दृश्य किसी फिल्म का… pic.twitter.com/gVMLJLqtpL
उमर अब्दुल्ला की पाकिस्तान को चेतावनी: हथियार डालो, वरना...
ब्लैकआउट में स्कूटी की लाइट ने डराया शख्स, बोला - लगता है मैं ही मरूंगा आज...
भारत-पाक तनाव के बीच गुरुग्राम में सुरक्षा अलर्ट, इन चीजों पर लगा प्रतिबंध
भारत-पाक तनाव: अमेरिका की एंट्री, पाक सेना प्रमुख से की बात
हम भी अमन चाहते हैं, पर क्या देश को थाली में परोस दें?
भूकंप से देर रात कांपी धरती, पाकिस्तान में दहशत का माहौल
भारत-पाकिस्तान तनाव: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज का जाल, जानिए सच्चाई
श्रीनगर समेत सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों का जमावड़ा, भारत ने एक्टिवेट किया एयर मिसाइल सिस्टम
भारत-पाक तनाव: अमूल ने पाकिस्तान को चटाई धूल!
IPL 2025 के बाद एक और बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित!