एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, रद्द की छुट्टियां!
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच हरियाणा सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक के बाद नायब सिंह सैनी सरकार ने पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर न रहे। साथ ही, किसी को भी हेडक्वार्टर छोड़ने की अनुमति नहीं है। अगर कोई कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन करता है, तो उसकी छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी।

आदेश के अनुसार, अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी लेना बेहद जरूरी है, तो उन्हें स्वास्थ्य महानिदेशक से इजाजत लेनी होगी। अगले आदेश तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अलावा, पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी छुट्टी रद्द कर दी गई है। दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी छुट्टी पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। दमकल कर्मियों की भी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

हरियाणा सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि तनावपूर्ण हालात के बीच किसी भी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके। स्वास्थ्य सेवाएं सही ढंग से प्रभावी हों, इसलिए नायब सिंह सैनी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।

पुलिस और दमकल विभाग की छुट्टी भी इसलिए ही कैंसिल कर दी गई हैं क्योंकि इमरजेंसी में हालात से सही तरीके से निपटा जा सके।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पूरा देश मोदी के साथ! दिग्गज कांग्रेसी नेता ने की मोदी की तारीफ

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत के हमलों के बीच अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक

Story 1

पाकिस्तान में खौफ: सांसद रोए, जनता सेना को कोस रही, वीडियो से खुली पोल

Story 1

दिल्ली-एनसीआर की सीमा अब लाहौर तक! कुमार विश्वास का वायरल पोस्ट

Story 1

क्या चीन के लड़ाकू विमानों से पाकिस्तान ने भारत पर किया हमला? चीनी विदेश मंत्री ने छिपाया सच!

Story 1

पहले मगरमच्छ, फिर शेर, अंत में लकड़बग्घे! सुअर की रोमांचक जानलेवा दौड़

Story 1

होटल में प्रेमिका संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया पति, पत्नी ने मचाया हंगामा!

Story 1

द आयरिश टाइम्स का भारत विरोधी दुष्प्रचार: भारतीय राजदूत ने लगाई लताड़

Story 1

डर में डूबा पाकिस्तान: सांसद रो रहे, जनता सेना को कोस रही

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: सबूत की माँग, नाम पर आपत्ति, या पाकिस्तान का मजाक?