पहलगाम हमले में मारे गए 26 सैलानियों की मौत का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ले लिया है। इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार रात भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की थी।
पाकिस्तान का निशाना भारत के 15 शहर थे, जिनमें अहम सैन्य ठिकाने भी शामिल थे। लेकिन, भारत के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 एसएएम ने पाकिस्तान के मंसूबों को विफल कर दिया। बताया जा रहा है कि कल रात पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया और भारत की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ऑल पार्टी मीटिंग के बाद स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर एक जारी ऑपरेशन है और इसके लिए अलग से ब्रीफिंग नहीं दी जाएगी। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।
भारत के डर के कारण एक पाकिस्तानी सांसद संसद में ही फूट-फूट कर रोने लगा। पाकिस्तानी सांसद ताहिर इकबाल ने रोते हुए कहा कि अब उन्हें अल्लाह पर ही भरोसा है। उन्होंने सरेआम संसद में खड़े होकर अल्लाह से अपने देश को बचाने की भीख मांगी।
ताहिर इकबाल का इशारा साफ था कि पाकिस्तानियों की रक्षा करना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और जनरल आसिम मुनीर के बस की बात नहीं है। ताहिर इक़बाल के बयान के बाद पुरे पाकिस्तान थर्रा गया है और दुनियाभर में उसकी फ़ौज और शसन की किरकरी हो रही है।
ऑपरेशन सिंदूर में अब तक 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। यानी पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला 100 आतंकवादियों को मारकर लिया गया है।
पाकिस्तान के सांसद अपनी संसद में रो रहे हैं, अल्लाह से अपने देश को बचाने की भीख मांग रहे हैं। 😂
— Dr. Syed Rizwan Ahmad satire (@We_IndianIN) May 8, 2025
कौन उन्हें बताएगा? अब कोई उन्हें बचाने नहीं आ रहा है।
उनके पास सिर्फ़ एक भगवान बचा है, वो सफ़ेद दाढ़ी वाला आदमी जो 7 लोक कल्याण मार्ग पर बैठा है। pic.twitter.com/D2mVdPnCac
कंगाल और कमजोर पाकिस्तान आखिर युद्ध क्यों चाहता है? चीन कैसे उठाएगा फायदा?
ऑपरेशन सिंदूर: जारी है, पाकिस्तान में धमाके, सर्वदलीय बैठक में सरकार को विपक्ष का समर्थन
अलीगढ़ में सरेआम भिड़े समधी और समधन, गमछे से हुआ हमला!
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की सटीकता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी के सामने झुकी पाकिस्तानी सरकार, दुनिया हैरान!
रावलपिंडी स्टेडियम के पास ड्रोन क्रैश: भारत ने दिया पाकिस्तान को कभी न भूलने वाला दर्द?
ओसामा से आतंकियों के जनाज़े तक: भारत ने दिखाया पाकिस्तान का असली चेहरा!
राष्ट्रीय सुरक्षा: भारत ने पाकिस्तानी कंटेंट पर लगाया तत्काल प्रतिबंध!
पाकिस्तानी मिसाइल अमृतसर की ओर, भारतीय सुदर्शन चक्र ने हवा में किया खाक!
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत का वॉटर स्ट्राइक : पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा!