ऑपरेशन सिंदूर के बाद बलोचों का जश्न, पाक सेना को बेइज्जत!
News Image

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहरा गया है। 7 मई की रात भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर सीजफायर उल्लंघन जारी है। भारत की जवाबी कार्रवाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है।

एक ओर पाकिस्तान हमले के बाद तिलमिलाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में इसके उलट नजारा देखने को मिला।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बलूचिस्तान में पठानों ने भारत के हमले के बाद जमकर जश्न मनाया।

वायरल वीडियो में कुछ लोग पारंपरिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में हथियार हैं और वे खुशी में गानों की धुन पर झूमते दिखाई दे रहे हैं।

बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से अलग होने की मांग करता रहा है। हाल ही में बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रहे एक समूह ने पाकिस्तान की एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें कुछ पाक सैनिकों की मौत भी हुई थी।

पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच वर्षों से टकराव की स्थिति बनी हुई है, और ऐसे में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद बलूच लोगों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @RichKettle07 नामक यूजर ने साझा किया है, जिसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, एक दिन बलूचिस्तान भारत के साथ होगा। दूसरे ने लिखा, पाकिस्तान को वही मिला जो वह वर्षों से बो रहा था। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, पठानों का जश्न देखकर दिल खुश हो गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

या अल्लाह हमारी हिफाजत करना! संसद में फूट-फूटकर रोया पाकिस्तानी सांसद

Story 1

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कौन बनेगा कप्तान? शुभमन गिल का नाम सबसे आगे!

Story 1

भारत ने ड्रोन से तबाह किया पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम HQ-9, चीनी माल की खुली पोल

Story 1

फिरोजाबाद में पाकिस्तान-परस्ती, राजपूतों को गाली: गोलू अली निकला गद्दार , अल्लाह हू अकबर के नारे का ऐलान

Story 1

प्ले-ऑफ से बाहर राजस्थान रॉयल्स को एक और झटका, CSK से पहले ये खिलाड़ी हुआ बाहर!

Story 1

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: सैटेलाइट तस्वीरों में पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर तबाही का मंजर

Story 1

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की किरकिरी: भारत के खिलाफ सबूत मांगने पर रक्षा मंत्री बोले- वो तो सोशल मीडिया पर!

Story 1

पाकिस्तान का झूठा दावा: 5 भारतीय जेट गिराए, पोल खुली!

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत विरोधी पोस्ट! SRM यूनिवर्सिटी प्रोफेसर निलंबित