मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया। बारिश ने कई बार खेल में खलल डाला, लेकिन गुजरात ने हार नहीं मानी।
पहले बारिश के कारण खेल रुका तो गुजरात 14 ओवर में 2 विकेट पर 107 रन बनाकर डी.एल.एस. नियम के अनुसार 8 रन आगे थी। इसके बाद, 18वें ओवर में फिर बारिश हुई, तब गुजरात का स्कोर 6 विकेट पर 132 रन था और वे डी.एल.एस. के अनुसार 5 रन पीछे थे। अगर मैच रद्द हो जाता तो मुंबई जीत जाती।
बारिश रुकने के बाद गुजरात को 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर था।
अंतिम ओवर का रोमांच:
गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। दीपक चाहर ने गेंदबाजी संभाली और राहुल तेवतिया और गेराल्ड कोएत्जी क्रीज पर थे।
आखिरी गेंद पर अरशद ने गेंद को मिड-ऑफ पर खेला और रन के लिए भागे। हार्दिक पांड्या ने तेजी से गेंद उठाकर स्टंप्स पर थ्रो किया, लेकिन उनका निशाना चूक गया। अगर थ्रो सही लगता तो अरशद रन आउट हो जाते और मैच टाई हो जाता। यह भी कहा जा रहा है कि अगर पांड्या स्टंप्स के पास खड़े सूर्यकुमार यादव को गेंद देते तो भी अरशद रन आउट हो सकते थे।
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बनाने की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए यह हार करारी साबित हुई।
Leave all mistakes aside, at least this would ve been dealt properly.
— Johnnie Walker 🏏 (@Johnnie5ir) May 6, 2025
Hard luck for MI but deserved win for GT. #MIvsGTpic.twitter.com/J3xhoyJaL2
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय स्ट्राइक में 100 आतंकी ढेर, मसूद अजहर के 14 रिश्तेदार मारे गए
होटल में गर्लफ्रेंड संग पकड़े गए पति को पत्नी ने सिखाया सबक, वीडियो वायरल
युद्ध के साये में देश: रात में ब्लैकआउट, दिन में मॉक ड्रिल!
पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत जिंदाबाद: ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुश्मन देश को लताड़ा
कुमार विश्वास के बेटे शैडो की ढाई साल पहले हुई थी मौत, कवि ने साझा किया था भावुक सन्देश
विदेशी चैनल पर महिला पत्रकार के सवाल, बगलें झांकने लगे पाकिस्तानी सूचना मंत्री
राष्ट्रगान के दौरान धोनी के चेले ने की हरकत, कैमरे में कैद हुई गलती!
एक पाव वाला परमाणु बम बेचकर आधा किलो आटा ले लिया क्या? पाकिस्तानी नेता शेख रशीद ट्रोल
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल
3 ड्रोन आए और... पाकिस्तानी ने ही बताई भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के पराक्रम की कहानी