सिविल सेवा की तैयारी के लिए मशहूर दिल्ली का ओल्ड राजेंद्र नगर एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स दिनदहाड़े बंदूक के दम पर एक लड़की को लूट रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह लड़की को डरा-धमका कर लूटपाट कर रहा है। यह घटना ओल्ड राजेंद्र नगर के ब्लॉक 21 की बताई जा रही है।
वीडियो में बदमाश महिला पर बंदूक तानकर उसे डराता है और चुप रहने की धमकी देता है। महिला डर के मारे चुप रहती है, जिसके बाद बदमाश उसका पर्स छीनने की कोशिश करता है। लड़की अपने पर्स से पैसे निकालकर फेंक देती है।
बदमाश पैसे उठाता है और फिर लड़की का पर्स छीनकर फरार हो जाता है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मार्च महीने में भी दिल्ली में इसी तरह की एक घटना हुई थी, जहा लाहौरी गेट पर एक व्यापारी से बंदूक के दम पर 80 लाख रुपये लूट लिए गए थे। दिल्ली में चोरी, डकैती और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर के 21 ब्लॉक से एक महिला के साथ लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
— Rakesh Kumar (@K82388626Rakesh) May 6, 2025
बीती शाम एक बदमाश ने दिनदहाड़े हथियार (बंदूक) के दम पर महिला को निशाना बनाकर लूट लिया।#Delhi #OldRajendraNagar #Crime #Robbery #HindiNews pic.twitter.com/KwTXqq1VOG
राजस्थान में 7 मई को मॉक ड्रिल: सायरन की तेज आवाज से मचेगी खलबली, जानिए क्या है करना
कुरान की निंदा करने वाला मुसलमान नहीं, मनुस्मृति की आलोचना करने वाला हिंदू नहीं: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राहुल गांधी पर निशाना
जब अंदर से हिंदू नहीं तो बाहर से कैसे... : राहुल गांधी पर शंकराचार्य का तीखा हमला, जनेऊ धारण पर उठाए सवाल
बांग्लादेश: कट्टरपंथियों ने 200 साल पुराने बरगद के पेड़ को आरी से काटा, हिंदुओं द्वारा पूजा करने पर फतवा जारी
भारत ने रोका चिनाब का प्रवाह, पाकिस्तान में मची खलबली!
इजरायल का हूती नियंत्रित सना एयरपोर्ट पर हमला, आईडीएफ विमानों ने बरसाई आग
वैभव सूर्यवंशी के बाद, एक और 14 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज का उदय, ठोका दोहरा शतक!
पाकिस्तान का लगातार 12वें दिन सीजफायर उल्लंघन, एलओसी पर 8 जगहों पर फायरिंग
आंधी में उड़ा दूल्हे का सेहरा, टूटा मंडप, पर नहीं रूकी शादी!
क्या यह प्री-मानसून है? राजस्थान में कोहरा, महाराष्ट्र में आंधी-बारिश का अलर्ट!