भारतीय नौसेना ने अपनी समुद्री ताकत को और मजबूत किया है। DRDO और नौसेना ने मिलकर स्वदेशी रूप से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफल परीक्षण किया है।
यह प्रणाली दुश्मन के स्टील्थ जहाजों और पनडुब्बियों को चुपचाप ढूंढ़कर खत्म करने में सक्षम है। यह पाकिस्तान की नौसेना की गुप्त गतिविधियों और चीन के साथ उसकी समुद्री साझेदारी का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, भारतीय नौसेना और उद्योग जगत को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की अंडरवाटर युद्ध क्षमता को नई ऊँचाई देगी।
यह एडवांस अंडरवाटर माइन प्रणाली नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL), विशाखापट्टनम ने विकसित की है। DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं - हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी, पुणे और टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी, चंडीगढ़ ने भी सहयोग किया है।
MIGM प्रणाली समुद्र की गहराई में दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों को स्वतः पहचान कर उन्हें निशाना बना सकती है। इसे भारतीय नौसेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL), विशाखापट्टनम और अपोलो माइक्रोसिस्टम्स लिमिटेड, हैदराबाद उत्पादन साझेदार हैं।
पाकिस्तान ने कराची और ग्वादर बंदरगाह के आस-पास अपनी पनडुब्बी तैनाती और समुद्री निगरानी बढ़ाई है। पाकिस्तानी नौसेना चीन से मिले स्टील्थ पनडुब्बी प्लेटफॉर्म्स और मानवरहित समुद्री ड्रोन का उपयोग कर रही है। ऐसे में भारत की नई स्वदेशी अंडरवाटर माइन प्रणाली रणनीतिक रूप से एक बड़ा जवाब है।
MIGM की तैनाती अरब सागर में भारतीय जलसीमा की निगरानी और रक्षा को नया बल देगी। यह संवेदनशील समुद्री मार्गों और चोक पॉइंट्स (जहां से पाकिस्तान और चीन की नौसेना की आवाजाही संभावित है) की सुरक्षा के लिए उपयोगी है। MIGM रक्षा के साथ-साथ डिटेरेंस का भी काम करता है।
MIGM की खास बातें:
*#WATCH | DRDO (Defence Research and Development Organisation) and Indian Navy successfully conducted validation trial of Multi-Influence Ground Mine. This system will further enhance undersea warfare capabilities of Indian Navy.
— ANI (@ANI) May 5, 2025
(Video Source: DRDO) pic.twitter.com/tnaASlhpvt
वॉर्नर का शाहीन पर करारा तंज: पिच घूमेगी? एक भी गेंद नहीं घूमी!
बड़ी खबर: IPL 2025 के बीच गांगुली की चाल, KKR के रसेल को अपनी टीम में किया शामिल!
भूख-प्यास से तड़पकर सड़क पर गिरा घोड़ा, मालिक ने मारा थप्पड़!
कश्मीरी आतंकियों को अलमारी में कैसे छुपाते थे? सेना ने ढूंढ निकाला गुप्त कमरा!
शाहरुख खान के हमशक्ल को देखने उमड़ी बेकाबू भीड़, बॉडीगार्ड भी हांफने लगे!
राफेल तैयार, पश्चिमी सीमा पर डिफेंस नेटवर्क सक्रिय: एयर चीफ मार्शल ने पीएम मोदी को दी जानकारी
MI के खिलाफ वापसी कर सकते हैं रबाडा, ड्रग मामले में लगा था बैन!
पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते: भारत ने पाकिस्तान जाने वाला पानी रोका!
मोदी ने हमारा जीना हराम कर रखा है : भारत के खिलाफ सड़क पर उतरा पाकिस्तानी मौलाना
हॉर्न मत बजाओ... सुनते ही थार सवार ने गार्ड को कुचला; वीडियो वायरल