बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर खेलों का विधिवत उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। उन्होंने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और एनडीए के कई नेता उपस्थित थे।
यह आयोजन बिहार के पांच जिलों - पटना, बेगूसराय, गया, भागलपुर और राजगीर में 4 मई से 15 मई तक चलेगा। खेलों में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 8500 से अधिक खिलाड़ी 28 विभिन्न खेलों में भाग लेंगे।
खिलाड़ी कुल 2,435 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस आयोजन में खिलाड़ियों के साथ 1500 ट्रेनर और तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं।
28 खेलों में से तीन खेल - शूटिंग, ट्रैक साइकलिंग और जिम्नास्टिक - दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में बिहार के खेल विकास और युवाओं के उत्साह की सराहना की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में हो रहा है।
*बिहार को एनडीए की डबल इंजन सरकार का भी फायदा मिल रहा है। देश में एक हजार से अधिक खेलो इंडिया सेंटर चल रहे हैं। इनमें से तीन दर्जन से अधिक बिहार में हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स, नेशनल स्पोर्ट्स मैप पर बिहार की उपस्थिति को और मजबूत करने में मदद करेंगे। #KheloIndia pic.twitter.com/PtJKZYByhc
— नया बिहार NDA परिवार (@biharNDAPariwar) May 4, 2025
बाल नोचे, बेरहमी से पीटा: गिड़गिड़ाती मां पर बेटी को नहीं आया तरस
मंत्री जी को आई नाराज़गी: महिला ने पानी की समस्या बताई, भूपेंद्र यादव मंच छोड़कर चले गए!
घटिया शॉट खेलकर फिर OUT हुए ऋषभ पंत, संजीव गोयनका का उतरा चेहरा, फैंस ने लिए मजे
IPL 2025: पंजाब की लखनऊ पर धमाकेदार जीत, प्वाइंट्स टेबल में भारी उलटफेर!
बाबा रामदेव का दावा: पाकिस्तान भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिक पाएगा, कराची-लाहौर में बनेंगे गुरुकुल
बाल-बाल बचे DMK नेता ए राजा, मंच पर भाषण देते वक्त सिर के ऊपर गिरा लाइट पोल
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में लड़की संग बड़ा हादसा, वीडियो वायरल
शशांक सिंह का स्टेडियम के बाहर छक्का, प्रीति जिंटा रह गईं हैरान!
चलती बस में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
दादी ने कंप्यूटर की आवाज को लगाई फटकार, बोलीं - तू क्यों दे रही है उत्तर!