टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है और युवा पीढ़ी इसमें ढल रही है। लेकिन बुजुर्गों को इसे समझने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में, जब वह इन तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं, तो कई मजेदार घटनाएं सामने आती हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में, एक दादी अम्मा किसी को फोन लगाती हैं। जब कॉल रिसीव नहीं होता है, तो एक कंप्यूटर जनरेटेड आवाज कहती है, आप जिस व्यक्ति को कॉल कर रहे हैं, वह उत्तर नहीं दे रहे हैं।
आमतौर पर लोग यह सुनकर फोन काट देते हैं। लेकिन दादी अम्मा ने कुछ अलग ही किया। जैसे ही उन्होंने कंप्यूटर जनरेटेड आवाज सुनी, वह भड़क गईं। गुस्से में उन्होंने कहा, तू क्यों दे रही है फिर उत्तर! तेरे को क्या मतलब है जब हम फोन कर रहे हैं। भाई को पै के असर पड़ रहो है, यो बता दे। तू एकदम से बोल पड़ो है बीच में। तू क्यों कूदे है बीच में?
दादी की यह मजेदार बातें सुनकर लोग हंस रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने कंप्यूटर जनरेटेड आवाज को फटकार लगाई, वह बेहद मनोरंजक है।
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी राहुल प्रकाश ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ChatBot भाई, संभलकर आइयो India में, अम्मा तुमको भी ना छोड़ने वाली हैं।
यह 30 सेकंड का वीडियो लोगों को खूब गुदगुदा रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दादी से कोई पंगा नहीं ले सकता। दूसरे ने लिखा, लगता है दादी को बीच में बोलने वाले बिलकुल पसंद नहीं है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, दादी तो कपिल शर्मा से भी ज्यादा अच्छी कॉमेडी करती हैं।
ChatBot भाई,
— Rahul Prakash, IPS (@rahulprakashIPS) March 18, 2023
संभलकर आइयो India में,
अम्मा तुमको भी ना छोड़ने वाली हैं.
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/YKjGC5ajoW
कुलगाम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, ड्रोन फुटेज ने खोली परतें!
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते! यूपी की मुस्लिम महिलाओं के बयान से सनसनी
हलाला की पीड़ा: ससुर ने कई महीनों तक संबंध बनाए, शौहर की मां बनना पड़ा!
पहलगाम में दहशत: हमले के बाद जान बचाने भागे पर्यटक, सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर
16 बच्चे पैदा करने के बाद मौलाना ने मोदी को कोसा, बोला - और करूंगा!
भारत से निपटने के लिए सुंदर महिलाओं को पब भेजो: पाकिस्तानी पत्रकार का विवादित बयान
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार विधायक जयकृष्ण पटेल! खदान मालिक से सौदेबाजी, विधानसभा सवालों पर हुआ खेल
हर गेंद पर अटकी सांसें, रोमांच ने तोड़ी हदें!
शशांक का तूफानी छक्का! गेंद स्टेडियम पार, प्रीति जिंटा भी रह गईं अवाक्
IPL 2025: गेंद के साथ बल्ला भी हवा में...पंत का अजीबोगरीब आउट देख हैरान गोयनका!