केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान को भले ही हार मिली, लेकिन कप्तान रयान पराग ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।
पराग भले ही एक ओवर में 6 छक्के लगाने से चूक गए, लेकिन उन्होंने आईपीएल के इतिहास में वो करिश्मा कर दिखाया, जो अब तक किसी भी दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नहीं किया था।
रयान पराग आईपीएल के इतिहास में एकमात्र ऐसे दाहिने हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ओवर में 5 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इससे पहले क्रिस गेल, राहुल तेवतिया, रवींद्र जडेजा और रिंकू सिंह ने भी एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे, लेकिन वे सभी बाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
रयान पराग आईपीएल इतिहास में पहले कप्तान भी हैं, जिनके नाम लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का कारनामा दर्ज है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए, पराग ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 84 रनों की पारी को पीछे छोड़ दिया।
पराग 2024 के बाद से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 59 छक्कों की बराबरी की है। इस मामले में निकोलस पूरन 70 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं।
मैच की बात करें तो, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी और केकेआर ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।
A contest to remember at Eden! Well played, and hats off to Riyan Parag for a special innings 💜🤝 pic.twitter.com/jgRtYc7XKE
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 4, 2025
कुशल नेतृत्व से भारत ने आतंकी हमले का डटकर सामना किया: उपराष्ट्रपति धनखड़
मंत्री जी को आई नाराज़गी: महिला ने पानी की समस्या बताई, भूपेंद्र यादव मंच छोड़कर चले गए!
IPL 2025: रहाणे ने जीता टॉस, कोलकाता करेगी पहले बल्लेबाजी; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राहुल गांधी से अमेरिका में भिड़ा सिख युवक: आप सिखों में डर पैदा करते हैं
राफेल को खिलौना विमान बताने वाले अजय राय कौन? नींबू-मिर्च लटकाने का क्या है रहस्य?
कुलगाम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, ड्रोन फुटेज ने खोली परतें!
₹10 की चाउमीन और मोटरसाइकिल सुधारने वाले लव जिहाद में फंसाएंगे: पंडित प्रदीप मिश्रा की चेतावनी
CSK पर जीत के बाद RCB फैंस का उत्पात, चेन्नई समर्थक से बदसलूकी, पुलिस ने संभाला मोर्चा!
सिंधु जल समझौता: मदनी का बड़ा बयान, नदियों का पानी कहां ले जाएंगे? यह देश के लिए ठीक नहीं!
मरकर बस स्टॉप पर पड़ा था मासूम पक्षी, घंटों तड़पता रहा साथी!