सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के कार्यकारी निदेशक के.वी. सुब्रमण्यन को उनके तीन साल के कार्यकाल से छह महीने पहले ही सेवामुक्त कर दिया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 अप्रैल, 2025 से सुब्रमण्यन की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है।
सुब्रमण्यन के पद छोड़ने के कारणों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही आईएमएफ बोर्ड में उनके स्थान पर किसी और को नियुक्त करेगी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सुब्रमण्यन ने आईएमएफ के डाटासेट पर सवाल उठाए थे, जिसका अच्छा संदेश नहीं गया।
उनकी हालिया पुस्तक इंडिया @ 100 के प्रचार और प्रसार से संबंधित कथित अनियमितता पर भी चिंता जताई गई।
सुब्रमण्यन को 1 नवंबर, 2022 से तीन साल के लिए आईएमएफ में कार्यकारी निदेशक (भारत) के रूप में नियुक्त किया गया था।
इससे पहले, उन्होंने सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया।
आईएमएफ का कार्यकारी बोर्ड सदस्य देशों या देशों के समूहों के चुने गए 25 निदेशकों से बना है।
भारत चार देशों के निर्वाचन क्षेत्र में है, जिसमें बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान सदस्य हैं।
(खबर अपडेट हो रही है।)
Services of Dr Krishnamurthy Subramanian as Executive Director (India) at the International Monetary Fund terminated with immediate effect: Govt of India pic.twitter.com/IxB6qahdmn
— ANI (@ANI) May 3, 2025
सोना हुआ 4,340 रुपये सस्ता, लगातार 10 दिनों से गिरावट जारी, क्या और गिरेगा?
कोहली का बदला: 35 दिन पहले धमकी , अब छक्कों से जवाब!
गुजरात के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
आसमान के बाद अब समंदर भी बंद: पाकिस्तानी जहाजों पर भारतीय बंदरगाहों में प्रतिबंध!
जेल में इमरान खान के साथ बलात्कार? लीक हुई मेडिकल रिपोर्ट से मचा हड़कंप!
पाकिस्तान: खेत में पुलिसकर्मी का महिला से दुष्कर्म, बचाने गए युवक पर चलाई गोली
17 वर्षीय आयुष म्हात्रे का तूफान, भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर में बरसाए चौके-छक्के!
इंग्लैंड टेस्ट टीम का ऐलान: दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रजा की वापसी!
जय बद्री विशाल! वैदिक मंत्रों और पुष्पवर्षा के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट
नैनीताल: मुस्लिम व्यापारियों का विरोध करने पर शैला नेगी को रेप की धमकी!