पहलगाम हमले के बाद भारत ने अपनी सैन्य तैयारियों को तेज करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। इंडियन एयर फोर्स ने गंगा एक्सप्रेसवे पर स्थित हवाई पट्टी पर दिन और रात दोनों समय लड़ाकू विमानों की सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।
इस ऐतिहासिक सैन्य अभ्यास में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर, सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, एएन-32 और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर शामिल थे। यह पहली बार है जब भारत में किसी एक्सप्रेसवे पर रात के समय लड़ाकू विमानों की लैंडिंग का प्रदर्शन किया गया है।
यह लैंड एंड गो ड्रिल युद्धकालीन लचीलापन का प्रदर्शन है। खराब मौसम के कारण अभ्यास में थोड़ी देरी हुई, लेकिन बाद में यह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राफेल और सुखोई-30 जैसे विमानों ने कई बार हवाई पट्टी को चूमा, वहीं जगुआर, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों ने टच एंड गो किया। सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ने भारी परिवहन क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जबकि एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से जवानों ने रोप स्लाइडिंग के जरिए युद्धाभ्यास किया।
594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से प्रयागराज तक फैला है। इस पर 3.5 किमी लंबी विशेष एयर स्ट्रिप बनाई गई है, जो युद्ध की स्थिति में वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग की जा सकती है। राज्य सरकार और वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने भी इस अभ्यास की निगरानी की।
सुरक्षा के लिए 250 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए और 40 किमी के क्षेत्र में पुलिस, पशु विभाग और पंचायत कर्मियों को तैनात किया गया। वाहनों का आवागमन शाम 7 से रात 10 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। स्थानीय स्कूलों के छात्र भी अभ्यास देखने पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने इस अभ्यास को देश और शाहजहांपुर के लिए गर्व की बात बताया। गुरुकुल बर्ड स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा यादव ने कहा कि बच्चों ने पहली बार राफेल और जगुआर जैसे विमानों को उड़ते देखा, जो उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव था।
यह अभ्यास सिर्फ एक सैन्य शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि पड़ोसी देशों के लिए एक रणनीतिक संदेश भी था। यह भारत की युद्धकालीन तैयारियों और हवाई रक्षा क्षमताओं को दर्शाता है।
*#WATCH | Shahjahanpur | Indian Air Force (IAF) is conducting take-off and landing exercises on the Ganga Expressway in Uttar Pradesh
— ANI (@ANI) May 2, 2025
The exercise is being organised to assess the expressway’s potential as an alternative runway during times of war or national emergencies. pic.twitter.com/31Q2JXkLyC
विरोध किया तो लूटेंगे तेरी भी आबरू : नाबालिग बलात्कार विरोध में मुस्लिम व्यापारियों का पक्ष लेने पर शैला नेगी को मिली दुष्कर्म की धमकी
महिला प्रिंसिपल ने लाइब्रेरियन को पीटा, बाल खींचे, मोबाइल तोड़ा; वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर राफेल-सुखोई की लैंडिंग, मंत्रियों के फोटोशूट पर मचा बवाल
भारत-पाक तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर गर्जे IAF के फाइटर जेट, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी!
गर्लफ्रेंड संग चाऊमीन खाते बेटे को मां ने सरेआम पीटा, कानपुर में मचा हड़कंप
किसकी मिसाइल में कितना दम? भारत के सामने कहां टिकता है पाकिस्तान?
अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे!
जब सांड बना स्कूटी राइडर! ऋषिकेश में सड़क पर स्कूटी दौड़ाते सांड को देख लोग दंग
डरपोक मुनीर की चाल? अब्दाली को मैदान में उतारा, भारत देगा करारा जवाब!
बलेनो और स्विफ्ट को टक्कर देने आ रही है ये नई कार, मचाएगी धमाल!