शुभमन गिल, जो अपनी शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, शुक्रवार को हैदराबाद के खिलाफ गुस्से में दिखाई दिए। रन आउट होने के बाद वह सीधे अंपायर से जा भिड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने रन आउट से निराश दिखे। उन्होंने 38 गेंदों में 76 रन बनाए। आउट होने का फैसला उन्हें पसंद नहीं आया। गुजरात की पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट होने के बाद वह डग आउट में अंपायर से उलझ गए। गिल को पहले कभी इस तरह नहीं देखा गया था।
गिल का आउट होना विवादित हो गया है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना तब हुई जब बटलर ने जीशान अंसारी की गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला और रन के लिए दौड़े।
हर्षल पटेल ने शानदार थ्रो किया, जो सीधे स्टंप्स की तरफ गया। हैदराबाद के विकेटकीपर, क्लासेन ने थ्रो को अपने हाथ से गाइड किया।
थ्रो स्टंप्स से टकराया, लेकिन इसके बाद गेंद क्लासेन के हाथ से लगकर दूसरी दिशा में चली गई। इससे भ्रम हुआ कि स्टंप्स बिखरे कैसे।
थर्ड अंपायर माइकल गॉफ ने कई रिव्यू देखे, जिसमें यह भी शामिल था कि क्या गेंद स्टंप्स से टकराने के बाद दूसरी दिशा में गई थी।
रिप्ले में स्पष्ट हुआ कि गेंद वास्तव में स्टंप्स से टकराने के बाद दूसरी दिशा में गई थी, जिसके कारण शुभमन गिल को आउट दिया गया। थर्ड अंपायर ने सभी रिव्यू और तकनीकी साक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गिल को आउट करार दिया।
What s your take? 👇✍🏻#ShubmanGill seen having a word with the umpire after being given out by the third umpire on a tight call! 👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 2, 2025
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/RucOdyBVUf#IPLonJioStar 👉 #GTvSRH | LIVE NOW on SS-1, SS- 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/TPiALXJu8O
रेलवे का तोहफा: दो नई ट्रेनें शुरू, जनरल डिब्बे भी उपलब्ध, आज से बुकिंग शुरू!
GT vs SRH: शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा को मारी लात! वीडियो से मचा हड़कंप
भारत ने पाकिस्तान से सभी डाक सेवाएं रोकीं!
ड्यूटी से लौटा पति, पत्नी और बच्चों को फांसी पर लटका देख चीखा
कर्नाटक के मंत्री ज़मीर अहमद खान का विवादित बयान: आत्मघाती हमलावर बनकर पाकिस्तान उड़ाऊंगा
आईपीएल 2025: शीर्ष 4 में जगह के लिए घमासान, मुंबई इंडियंस नंबर 1 पर बरकरार!
IPL 2025: शुभमन गिल का अंपायरों पर फूटा गुस्सा, अभिषेक शर्मा ने किया शांत!
भैंसे को आया गुस्सा, सवार को सिखाया सबक, पलटी गाड़ी!
क्या मोदी मेरी खाला का बेटा है? पाकिस्तानी नेता का बेतुका बयान, जंग से डरकर इंग्लैंड भागने की बात!
भारत का समर्थक इज़राइल आग की चपेट में, जंगल हुए लाल, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित