आईपीएल 2025 में 29 अप्रैल को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव को लाइव टीवी पर केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है।
वायरल वीडियो क्लिप में, कुलदीप यादव रिंकू सिंह और कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत और हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक, कुलदीप ने मजाक में रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया। रिंकू सिंह को यह हरकत अच्छी नहीं लगी और वे हैरान और शर्मिंदा दिखे। इसके बाद, कुलदीप ने दोबारा उन्हें थप्पड़ मारा, जिससे रिंकू सिंह और भी ज्यादा झल्ला गए और गुस्से में कुलदीप यादव को कुछ कहते हुए भी नजर आए।
वीडियो में ऑडियो नहीं होने के कारण, कुलदीप यादव की इस हरकत के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर प्रशंसक कुलदीप यादव के इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
एक प्रशंसक, सैमुअल ने लिखा, यह बहुत दुखद है। रिंकू सिंह को बहुत बुरा लगा। कुलदीप को इस तरह के व्यवहार के लिए टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए। आप रिंकू के चेहरे पर आए बदलाव को देख सकते हैं। मैं उनके सदमे और दर्द को महसूस कर सकता हूं। वह इसके हकदार नहीं थे... बहुत दुखद... वाकई दुखद। अब इसे मजाक बताना बंद कीजिए।
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव के बीच मामला काफी गंभीर हो गया है।
कुलदीप यादव के इस कृत्य से नाराज एक प्रशंसक ने लिखा, कुलदीप यादव को इतना आत्मविश्वास कहां से मिला कि उन्होंने रिंकू सिंह को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ जड़ दिया? केएल राहुल के बाद फ्रॉड लिस्ट में ये दूसरे नंबर पर हैं। प्रेशर में कभी परफॉर्म नहीं करते।
सत्या नामक एक प्रशंसक ने लिखा, कुलदीप आपके कर्म आप तक लौट कर आएंगे। आपने रिंकू को थप्पड़ मारा, जो हमेशा अपने आसपास के सभी लोगों को हंसाते रहते हैं।
मैच की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स अपने घर में हार गई। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 190 रन ही बना पाई और 14 रनों से यह मुकाबला हार गई। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 मई को होगा।
Kuldeep slapping Rinku😭😭 @imkuldeep18 @rinkusingh235 #IPL #KuldeepYadav #RinkuSingh #DCvKKR pic.twitter.com/vL0WJ0Ld8h
— DM (@DM_20_12) April 29, 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत का कड़ा रुख, पाकिस्तान में हड़कंप!
ओवैसी का पाकिस्तान पर हमला: चीन मुसलमानों को सुअर खिला रहा है, भारत से पंगा मत लो
HIT 3: क्या नानी की यह फिल्म दर्शकों को चौंका पाएगी? पहला रिव्यू आया सामने!
क्रूर मां: जमीन पर लिटाकर 4 साल के बच्चे को लात-घूंसे, मानवता हुई शर्मसार
KKR का फ्लॉप स्टार! 23.75 करोड़ का चूना, टीम मैनेजमेंट परेशान
IPL में थप्पड़: कुलदीप ने रिंकू को जड़ा तमाचा, 2008 की कड़वी यादें ताज़ा
भगवान ही बचाए! वायरल वीडियो में पिकअप वैन ड्राइवर का खतरनाक स्टंट
क्या पाकिस्तान ने कश्मीर में राफेल जेट मार गिराया? सोशल मीडिया के दावों का सच!
पाकिस्तान के लिए बुरे दिनों की शुरुआत! पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग पर जेडीयू का बड़ा बयान
मानवता शर्मसार: 5 महीने की गर्भवती महिला को सास ने पीटा, चप्पलों से की पिटाई