कोलकाता के श्रतुराज होटल में भीषण अग्निकांड, 14 की मौत
News Image

कोलकाता से एक दुखद खबर सामने आई है। मेचुआपट्टी इलाके के श्रतुराज होटल में मंगलवार रात भीषण आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं।

आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आग रात करीब 8:30 बजे लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना के बाद होटल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहले 15 मौतों की खबर आई थी, जो गलत थी। शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025: 14 साल के वैभव के तूफान को देख सचिन भी दंग, तारीफ में लिख डाले कई शब्द!

Story 1

ज़िम्मेदारी के समय ग़ायब पोस्टर पर बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

Story 1

भारत हमला करने वाला है... पाकिस्तान का दावा, UN के सामने गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ!

Story 1

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक पर नीतीश कुमार का इनाम!

Story 1

कहां गायब हैं PM? कांग्रेस के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला का करारा जवाब, पाकिस्तान को भी सुनाई खरी-खरी

Story 1

IPL 2025: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े थप्पड़, 2008 के थप्पड़कांड की यादें ताजा!

Story 1

गुजरात में सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन! बांग्लादेशी बस्तियां ध्वस्त, मचा हड़कंप

Story 1

दिल्ली में दिनदहाड़े बस पर हमला: युवक ने तोड़े शीशे, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

बिहार क्रिकेट और राहुल द्रविड़ को वैभव के पिता ने दिया दिल से धन्यवाद!

Story 1

अहमदाबाद में गरजे 50 बुलडोज़र: तालाब पर बने फार्महाउस और अवैध कॉलोनियां जमींदोज, हाईकोर्ट पहुंचे लोग