हिंदू हूं... इतना बोलते ही आतंकियों ने मार दी गोली
News Image

पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों में से एक, कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी थे। 30 वर्षीय शुभम अपनी पत्नी आशान्या द्विवेदी के साथ कश्मीर घूमने गए थे।

शुभम की पत्नी आशान्या द्विवेदी ने बताया कि वे दोपहर 2:10 के आसपास बैसरन घाटी पहुंचे थे। वहां कई सारे फ़ूड स्टॉल लगे थे। उन्होंने मैगी का ऑर्डर दिया।

2:22 के आसपास शुभम ने अपने पिता से बात की और बताया कि वे सुरक्षित पहुंच गए हैं।

तभी एक आतंकी आया और सीधे पूछा, हिंदू हो या मुसलमान? उन्होंने पूछा, क्या हुआ भैया?

आतंकी ने कहा, हिंदू हो या मुसलमान, मुसलमान हो तो कलमा पढ़ें।

आशान्या ने कहा, हमने कहा कि हिंदू हैं। इतना बोलते ही शुभम को गोली मार दी गई। गोली लगते ही शुभम आशान्या के ऊपर गिर गया। उसके शरीर से खून बह रहा था।

आशान्या द्विवेदी ने बताया कि कश्मीर में हर जगह आर्मी तैनात थी। हर जगह चेकपोस्ट बने थे। पुलिस और आर्मी की तैनाती से उन्हें कहीं डर नहीं लग रहा था। लेकिन पहलगाम और बैसरन घाटी की घटना के बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था।

आशान्या ने बताया कि आतंकियों ने सबसे पहला निशाना शुभम को ही बनाया था। अगर पहले गोली चली होती तो वे भाग जाते। लेकिन उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह क्या हो रहा है।

वहां पहुंचने से पहले कई लोग बैठे थे। परिवार थे। लोग मस्ती कर रहे थे। फोटो ले रहे थे।

आशान्या ने आगे बताया कि आतंकियों ने सिर्फ गोलियां ही नहीं मारी, बल्कि वो यह भी चेक कर रहे थे कि वह मर गया या नहीं। शुभम को गोली मारने के बाद वो लोग आगे भागे। इसके बाद केवल चीखना-चिल्लाना, गोलियों की आवाज बस यही सुनाई पड़ रही थी।

आशान्या ने बताया कि शुभम की बॉडी को गोद में लिए बैठी थी। तभी किसी ने उन्हें घसीटते हुए दूसरी तरफ ले गए। इस दौरान जहां भी नजर गई वहां हर तरफ केवल लाश ही लाश दिख रही थी।

शुभम की शादी इसी साल 12 फरवरी को हुई थी और उनकी हत्या उनकी पत्नी आशान्या के सामने हुई।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वैभव सूर्यवंशी के शतक से समस्तीपुर में जश्न, कोच और अंपायर ने बांधे तारीफों के पुल!

Story 1

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, सचिन तेंदुलकर भी हुए मुरीद!

Story 1

खिड़की तोड़ते ही चोर को मिला हथौड़े का स्वाद!

Story 1

पीएम आवास पर उच्च स्तरीय बैठक: रक्षा मंत्री, एनएसए और सीडीएस शामिल

Story 1

पाकिस्तान जिंदाबाद कहने पर पीट-पीटकर हत्या, कर्नाटक में मॉब लिंचिंग का मामला

Story 1

ऋषि भट्ट: पहलगाम हमले में जिपलाइन से मौत को मात, अल्लाहू अकबर के नारे से उठे सवाल

Story 1

2-3 दिन में भारत करेगा कुछ? डर के साये में पाकिस्तान, युद्ध की आशंका!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में दिखा अभूतपूर्व बदलाव: एकता और आतंकवाद के खिलाफ आवाज

Story 1

भारतीय शेरनियों की दहाड़! दक्षिण अफ्रीका को 15 रन से हराया

Story 1

सचिन तेंदुलकर ने खोला वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी का राज!