हालिया आतंकी हमले के बाद पहलगाम में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने वहां पहुंचकर एक साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने लोगों से कश्मीर जाने की अपील की है और इसे आतंकवादियों को करारा जवाब बताया है।
22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में कई लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घाटी में ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
अतुल कुलकर्णी ने कहा कि हम इस मुश्किल दौर में अपने देश का साथ कैसे दे सकते हैं। उन्होंने घाटी से लगातार अपनी तस्वीरें साझा की हैं और लोगों से कश्मीर आने का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, पहलगाम में जो हुआ, वह बहुत दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। पूरा देश इससे दुखी है।
उन्होंने बताया कि हमले के बाद 90% बुकिंग रद्द हो गई हैं। आतंकवादियों का संदेश है कि कश्मीर मत आओ। कुलकर्णी ने कहा, अरे भाई, यह हमारा देश है, हमारा कश्मीर है, हम तो आएंगे। हमें आतंकियों को यही जवाब देना चाहिए कि हम आएंगे। यह संदेश मैं मुंबई में रहकर नहीं दे सकता था, इसलिए मैं यहां आया।
उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन से लोगों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है। इससे पता चलता है कि कश्मीर क्या है, यहां के लोग कैसे हैं, कश्मीरियत क्या है और यहां के लोगों की मेहमान नवाजी कैसी है।
अतुल कुलकर्णी ने यह भी कहा कि जब आप प्यार लेकर आते हैं, तभी समस्या का हल निकलता है। शासन और प्रशासन अपना काम बखूबी कर रहा है। उनकी बदौलत ही हम सुरक्षित हैं। हमें इसका फायदा उठाना चाहिए और बिना डरे कश्मीर आना चाहिए।
*#WATCH | पहलगाम, जम्मू-कश्मीर: #PahalgamTerroristAttack पर अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने कहा, 22 अप्रैल को जो घटना हुई वह बहुत ही दुखद है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। पूरा देश इस घटना से दुखी है... मैंने पढ़ा कि यहाँ 90% बुकिंग रद्द हो गई हैं। आतंकवादी जो संदेश दे रहे हैं वो है कश्मीर… pic.twitter.com/GjhEtNJccB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2025
कंप्यूटर आवाज से भिड़ीं दादी, बोलीं - तू क्यों दे रही है फिर उत्तर!
JNUSU चुनाव: आईसा के नीतीश कुमार बने अध्यक्ष, एबीवीपी को मिला संयुक्त सचिव पद
DC vs RCB: करुण नायर का अर्जुन वाला निशाना, ज़बरदस्त थ्रो से RCB कप्तान का अंत
वॉशिंग मशीन में हुआ जोरदार धमाका, जेब में लाइटर छोड़ना पड़ा महंगा!
भरतपुर में मनचले की सड़क पर हुई धुनाई, युवती ने जूतों और थप्पड़ों से सिखाया सबक
कंप्यूटर आवाज से भिड़ी दादी, बोलीं - तू क्यों दे रही है फिर उत्तर!
AI फोटो विवाद के बाद IAS स्मिता सभरवाल का तबादला!
एयरपोर्ट पर फर्श पर बैठकर भोजन, गुजराती एक्टर की हरकत पर मचा बवाल
ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट: हादसा या चीनी साजिश?
पहलगाम हमले पर BBC की रिपोर्टिंग से भारत नाराज़, सरकार ने दिया करारा जवाब!